फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tere Ishk Mein Fame Actor Dhanush Protect Kriti Sanon Who Mobbed With Crowd Video Viral

भीड़ में फंसी कृति सेनन को धनुष ने इस तरह बचाया, वीडियो हो गया वायरल

Sat, 29 Nov 2025 11:42 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 29 Nov 2025 11:42 PM IST
सार

Kriti Sanon With Dhanush: कृति सेनन और धनुष इन दिनों नए रोमांटिक कपल बने हैं। दोनों की हालिया रिलीज फिल्म ‘तेरे इश्क में’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। अब इस बीच धनुष और कृति का एक वीडियो वायरल है…

विज्ञापन
Tere Ishk Mein Fame Actor Dhanush Protect Kriti Sanon Who Mobbed With Crowd Video Viral
कृति सेनन और धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कृति सेनन और धनुष इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इस प्रतिक्रिया से फिल्म की कास्ट भी काफी खुश है। अब इस बीच धनुष और कृति का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में धनुष, कृति को बचाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

धनुष ने कृति को किया प्रोटेक्ट
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कृति सेनन और धनुष कहीं से निकलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों चारों तरफ भीड़ से घिरे हुए हैं। लोगों की भीड़ में कृति सेनन घिर जाती हैं। इसके बाद धनुष कृति को प्रोटेक्ट करते नजर आते हैं। धनुष कृति को भीड़ से बचाते हुए निकलते हैं। धनुष चारों तरफ से कृति को पकड़े हुए हैं। वीडियो किसी मॉल के बाहर का मालूम पड़ता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

‘तेरे इश्क में’ को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया
धनुष और कृति की हालिया रिलीज फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने पहले दिन जहां 16 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं दूसरे दिन फिल्म अब तक 17 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। इस तरह से दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 33 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन में और भी इजाफा हो सकता है।

‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगी कृति सेनन
कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed