फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Zwigato Actor Kapil Sharma revealed his Mother jealous when Female Fans Did not Recognise her

Kapil Sharma: कपिल शर्मा की तरह उनकी मां भी हैं काफी मशहूर, कॉमेडी किंग ने सुनाया लंदन का दिलचस्प किस्सा

Tue, 21 Mar 2023 05:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 21 Mar 2023 05:54 PM IST
सार

जाकिर खान के शो में उन्होंने फिल्म के अलावा खुद से जुड़ीं कई मजेदार बातें बताईं। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां इस उम्र् में स्टार बन गई हैं।  

विज्ञापन
Zwigato Actor Kapil Sharma revealed his Mother jealous when Female Fans Did not Recognise her
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ज्विगाटो की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उन्होंने अपनी शैली के विपरीत गंभीर किरदार निभाया है। नंदिता दास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की जा रहा है। फिलहाल कपिल अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान के शो में पहुंचे। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को मिला बॉलीवुड का साथ, यह स्टार निभा सकते हैं अहम भूमिका?
विज्ञापन

कपिल ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

इस शो में उन्होंने फिल्म के अलावा खुद से जुड़ीं कई मजेदार बातें बताईं। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां इस उम्र् में स्टार बन गई हैं।  कपिल ने बताया कि उनकी मां उनके शो पर नियमित रूप से आती हैं। इस दौरान उन्होंने लंदन का एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। एक्टर ने खुलासा कि एक बार उनकी मां तब नाराज हो गईं, जब महिलाओं का एक समूह उन्हें पहचाने बिना आगे बढ़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bhuvan Bam: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ नजर आए भुवन बाम, फोटो साझा कर एक्टर ने लिखी यह बात
महिलाओं को बुलाया दोबारा

उन्होंने बताया, ''मम्मी मेरे लगभग सभी शोज में आती हैं और वह काफी पॉपुलर हो गई हैं। हम एक बार लंदन गए थे और कहीं बैठे थे। तभी महिलाओं का एक ग्रुप आया, उन्होंने मेरे साथ फोटो खिंचवाई और वे चली गईं। यह देख मम्मी को बहुत बुरा लगा। उन्होंने उन्हें पीछे से आवाज लगाई और फिर उन्हें दोबारा बुलाया। तब महिलाओं ने उन्हें पहचाना और कहा कि आंटी जी आप यहां।' उन्होंने कहा कि वह यह सब खूब एंजॉय करती हैं और इस उम्र में स्टार बन गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि शो में उनकी मां की मौजूदगी की वजह से राइटर भी कुछ भी विवादित लिखने से बचते हैं, जिसके कारण यह शो एक फैमिली शो बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed