फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   YouTuber Elvish Yadav Snake venom case Update Supreme Court Take Action

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई एल्विश यादव को फटकार, समाज पर बुरा प्रभाव पड़ने की कही बात; जानिए क्या है पूरा मामला?

Wed, 18 Feb 2026 07:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 18 Feb 2026 07:21 PM IST
सार

YouTuber Elvish Yadav Snake venom Case: यूट्यूबर एल्विश यादव अक्सर ही कंट्रोवर्सी का शिकार हाे जाते हैं। साल 2023 में उन पर एक केस दर्ज हुआ, जिसमें अवैध रूप से सांप का जहर इस्तेमाल करने की बात सामने आई। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान एल्विश यादव को फटकार लगाई है।

विज्ञापन
YouTuber Elvish Yadav Snake venom case Update Supreme Court Take Action
एल्विश यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@elvish_yadav

विस्तार

एक रेव पार्टी में एल्विश यादव पर कथित तौर पर सांप के जहर का इस्तेमाल करने की बात सामने आई थी। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। नवंबर 2023 में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने काफी सख्त रवैया अपनाया है। 

विज्ञापन

कोर्ट ने एल्विश को लेकर क्या कहा? 
सांप के जहर के मामले में वाइल्डलाइफ (प्रोटेक्शन) एक्ट के तहत यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई। इस मामले की जांच करने का संकेत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि अगर मशहूर लोगों को सांपों की तरह बेजुबान जानवरों का इस्तेमाल करने दिया गया, तो इससे समाज में बहुत बुरा संदेश जा सकता है।

विज्ञापन

पीटीआई की खबर के अनुसार जस्टिस एमएम सुंदरेश और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच, एल्विश यादव द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इस याचिका में उनके खिलाफ दायर चार्जशीट और क्रिमिनल कार्रवाई को चुनौती दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Elvish Yadav: 'मदद करने के बदले पैसे लेने की मेरी आदत नहीं', आरोपों पर एल्विश यादव का करारा जवाब 

कोर्ट में एल्विश यादव के व्यवहार की कड़ी निंदा की
कोर्ट ने कहा, ‘अगर मशहूर लोगों को सांप जैसे बेजुबान जानवरों का इस्तेमाल करने दिया गया, तो इससे समाज में बहुत बुरा संदेश जाएगा। आप सांप को लेकर खेलते हैं। आपने सांप से डील किया या नहीं? क्या आप जू जाकर वहां जानवरों के साथ खेल सकते हैं? क्या यह जुर्म नहीं होगा? आप यह नहीं कह सकते कि आप जो चाहें करेंगे। कोर्ट ने एल्विश यादव के वकील से पूछा कि हम वाइल्डलाइफ (प्रोटेक्शन) एक्ट के तहत शिकायत को लेकर चिंतित हैं।’ 

 

 

YouTuber Elvish Yadav Snake venom case Update Supreme Court Take Action
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

एल्विश के वकील ने क्या दी दलील? 
एल्विश यादव की तरफ से पेश हुईं सीनियर वकील मुक्ता गुप्ता ने कहा कि यूट्यूबर सिंगर फाजिलपुरिया के एक वीडियो में गेस्ट अपीयरेंस के लिए पार्टी में गया था। वहां किसी रेव पार्टी या किसी शेड्यूल्ड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस के सेवन का कोई सबूत नहीं मिला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एल्विश यादव कथित जगह पर मौजूद नहीं था। रिकॉर्ड में मौजूद मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि जिन नौ सांपों की जांच की गई, वे जहरीले नहीं थे।
राज्य की तरफ से पेश हुए वकील ने कहा कि पुलिस ने पांच कोबरा समेत नौ सांपों को बचाया। इसके बाद ही रेव पार्टियों में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध सांप के जहर का पता चला। कोर्ट ने राज्य सरकार के वकील से यह बताने को कहा कि सांप का जहर कैसे निकाला जाता है और रेव पार्टियों में इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।
कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को करेगा। वहीं कोर्ट ने पिछले साल 6 अगस्त को इस मामले में यादव के खिलाफ ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed