{"_id":"61c4250c8b3d0a7f0376d5ec","slug":"yeh-hai-mohabbatein-fame-little-girl-ruhi-aka-ruhanika-dhawan-look-has-changed-now-see-her-latest-pictures","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pics:'ये हैं मोहब्बतें' की छोटी सी रूही हो गई है बड़ी, इतना बदल गया है लुक, देखें लेटेस्ट तस्वीरें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Pics:'ये हैं मोहब्बतें' की छोटी सी रूही हो गई है बड़ी, इतना बदल गया है लुक, देखें लेटेस्ट तस्वीरें
Thu, 23 Dec 2021 01:24 PM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
रूही का बदल गया है पूरा लुक
- फोटो : ruhaanikad/insta
अभिनय के क्षेत्र में सिर्फ बड़े सितारे ही नहीं बल्कि नन्हें बाल कलाकार भी अपने किरदार से एक अलग छाप छोड़ जाते हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी स्क्रीन्स तक कई ऐसे किड स्टार हैं जिन्होंने फैंस के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। जिन छोटे बच्चों की मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया था अब वे बड़े हो गए हैं और उनका लुक भी पूरी तरह बदल गया है। इन बाल कलाकारों का लुक तो बदल ही गया है इनके फैंस की लिस्ट भी काफी लंबी है। सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की छोटी सी रूही तो सभी को याद होगी। 'ये है मोहब्बतें' का सीरियल ही रूही के किरदार पर आधारित था। रूही ने अपनी मासूमियत से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। अब ये छोटी सी रूही बड़ी हो गई है और पूरा लुक भी बदल गया है। रूह की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।
विज्ञापन
रूहानिका धवन, दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : सोशल मीडिया
इतनी बड़ी हो गई हैं ये है मोहब्बतें की रूही-
ये हैं मोहब्बतें की रूही भल्ला का असली नाम रुहानिका धवन है। सीरियल में रूही ने रमन भल्ला और इशिता भल्ला की बेटी के किरदार में अपनी मासूमियत से लोगों के दिल में खास जगह बनाई थी। हालांकि ये सीरियल अब बंद हो चुका है लेकिन रुहानिका को अब भी लोग रूही के नाम से ही जानते हैं। रूही उर्फ रुहानिका अब बड़ी हो गईं हैं और उनका लुक भी पूरी तरह से बदल गया है।

रुही उर्फ रुहानिका धवन
- फोटो : instagram/ruhaanikad
इतना बदल गया है रूही उर्फ रुहानिका का लुक-
ये हैं मोहब्बतें की रूही यानी रुहानिका धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब रुहानिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रुहानिका पूल में चिल करती नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। रुहानिका का लुक भले ही काफी बदल गया है लेकिन अब भी वे उतनी ही मासूम लगती हैं। फैंस उनकी क्यूटनेस देखकर दिवाने हुए जा रहे हैं और ज्यादातर फैंस दिल वाली इमोजी के साथ सो क्यूट लिख रहे हैं।