फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Urfi Javed used safety pins in his hair and started trolling

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने हेयर एसेसरीज की जगह लगाई सेफ्टी पिन, यूजर्स बोले- दीदी पिन क्यों चुरा ले गईं

Mon, 28 Mar 2022 06:24 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 28 Mar 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Urfi Javed used safety pins in his hair and started trolling
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस फेम उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। अपने अतरंगी फैशन के लिए जानी जाने वाली उर्फी जो भी करती हैं वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। उर्फी कभी अपने कपड़ों तो कभी हेयरस्टाइल के लिए खूब ट्रोल की जाती हैं। हाल ही में उर्फी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने फिर से अजीब तरीके के कपड़े पहने हैं और बालों में हेयर एसेसरीज की जगह ढेर सारी सेफ्टी पिन लगाई हैं।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी अपनी गाड़ी से उतरने के बाद किसी बात पर बिल्डिंग के गार्ड्स पर भड़क जाती हैं। बाद में आगे जाते हुए वह फिर से पीछे पलटती हैं और फिर से भड़कने लगती हैं। इस दौरान उर्फी ने हल्के भूरे रंग की फ्रंट ओपन ड्रेस पहनी है। बालों में उन्होंने बन बनाया है और उसमें खूब सारी सेफ्टी पिन लगाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Urfi Javed used safety pins in his hair and started trolling
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स उर्फी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- ओएमजी...ये सर में क्या लगा लिया...एक भी खुल गया न तो दिमाग जाएगा। दूसरे ने लिखा- राखी से भी आगे हैं उर्फी। एक और यूजर ने लिखा- सेफ्टी पिन चाहिए तो मांग लेती दीदी...चुराकर क्यों ले गईं।

विज्ञापन

हाल ही में उर्फी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह हाई हील्स पहनकर सड़कों पर भागती हुई दिख रही थीं। इस दौरान वह कह रही थीं कि देखो ये प्रूफ है कि मैं हील्स पहनकर मैराथन कर सकती हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed