फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   upasana singh in kapil sharma show gives the reason for separating herself from the comedy show

'बुआ' का खुलासा, 'एक ही लाइन बार-बार बोलनी पड़ती थी इसलिए छोड़ा कपिल का शो'

Tue, 05 Sep 2017 10:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Tue, 05 Sep 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
upasana singh in kapil sharma show gives the reason for separating herself from the comedy show
उपासना सिंह और कपिल शर्मा

कपिल शर्मा का कॉमेडी शो लगातार गिरती टीआरपी के कारण स्पॉटलाइट में बना हुआ है। सुनील ग्रोवर से लड़ाई का खामियाजा कपिल को अब तक भुगतना पड़ रहा है या यूं कहिए  डॉ. मशहूर गुलाटी के जाने से शो ऑफ एयर होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


'कपिल शर्मा शो' को छोड़ चुकीं उपासाना सिंह ने शो छोड़ने की ऐसी वजह बताई है जिससे शो पर बड़ा सवाल खड़ा होता है। शो में बुआ का किरदार निभाने वाली उपासना सिंह का कहना है कि वो अपने किरदार से ऊब गई थीं, इसलिए उन्होंने इस शो को छोड़ दिया। वे अब कुछ नया करना चाहती हैं। 
विज्ञापन


उपासना ने कहा, 'मेरे किरदार में कुछ नयापन नहीं था। एक ही डायलॉग मैं सौ बार बोल रही थी। मेरे लिए कुछ नया नहीं लिखा जा रहा था। मैं कुछ नया करना चाहती थी। मेरे कैरेक्टर को आगे बढ़ाने की कोई गुंजाइश नहीं बची थी। इसलिए मैंने कपिल के शो से अलग होना ही उचित समझा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- कंगना पर भड़के आदित्य पंचोली, कहा- 'पागल है ये लड़की, लीगल एक्‍शन लूंगा'
 
उपासना से पूछा गया कि क्या वो इस शो में दोबारा काम करना चाहेंगी, इस पर उपासना बोलीं, 'कपिल से मेरी कोई बुराई नहीं है। अगर कुछ अच्छा लिखा जाएगा तो जरूर उनके साथ काम करूंगी। मेरे कपिल से अच्छे संबंध हैं। उपासाना के इस बयान से शो पर सवाल उठना लाजमी है कि कपिल शर्मा दर्शकों के लिए क्या कुछ नया कर पाने में असफल रहा? 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed