फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV: Adult actors dominate small screen stories now Subh Labh in your home

टीवी: छोटे परदे की कहानियों में बढ़ा प्रौढ़ कलाकारों का दबदबा, अब ‘शुभ लाभ आपके घर में’

Fri, 03 Sep 2021 06:04 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 03 Sep 2021 06:04 PM IST
सार

हिंदी बोलने समझने वाले प्रदेशों में टेलीविजन का बाजार बदल रहा है। हर हफ्ते सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज की कहानियां बदल रही हैं। सास बहू की कहानियों के बजाय लोग ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ देख रहे हैं।

विज्ञापन
TV: Adult actors dominate small screen stories now Subh Labh in your home
टीवी सीरियल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

हिंदी बोलने समझने वाले प्रदेशों में टेलीविजन का बाजार बदल रहा है। हर हफ्ते सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज की कहानियां बदल रही हैं। सास बहू की कहानियों के बजाय लोग ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ देख रहे हैं। कोरोना संक्रमण काल ने भी लोगों का रोने धोने वाली कहानियों से मोह भंग किया है। युवाओं ने ओटीटी का रुख कर लिया है और टेलीविजन की काल्पनिक कहानियां भी अब प्रौढ़ हो चली हैं। अब लोग बड़ी उम्र की प्रेम कहानियां या संघर्ष गाथाएं खूब देख रहे हैं। ‘अनुपमा’ लगातार चोटी के पांच शोज में बना हुआ है। ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का दूसरा सीजन भी चर्चा में है ही। ‘पवित्र रिश्ता’ भी लौट आया है और इसी सिलसिले में एक नए तेवर और कहानी की नई ताजगी के साथ आया है एक नया शो ‘शुभ लाभ आपके घर में।’

विज्ञापन

TV: Adult actors dominate small screen stories now Subh Labh in your home
टीवी सीरियल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीते हफ्ते की टीआरपी काफी चौकाने वाली रही। इस दौरान चोटी पर रहे पांच शो में से में तीन तो रियलिटी शोज ही रहे और इनके अलावा जो दो फिक्शन शोज सबसे ज्यादा देखे गए उनमें नंबर एक पर रहा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और दूसरे नंबर पर रही एहसासों भीर कहानी ‘अनुपमा’। घर गृहस्थी के नए आयामो को बुनती कहानी ‘अनुपमा’ को टेलीविजन का नया ट्रेंड सेटर माना जा रहा है। इसी क्रम में सोनी सब का नया शो 'शुभ लाभ आपके घर में' भी शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

TV: Adult actors dominate small screen stories now Subh Labh in your home
टीवी सीरियल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो 'शुभ लाभ आपके घर में' की कहानी के मुताबिक रतलाम में रहने वाला तोशनीवाल परिवार किसी भी दूसरे भारतीय परिवार की तरह दैनिक जीवन के संघर्षों और चुनौतियों का सामना कर रहा है। सविता तोशनीवाल (गीतांजली टिकेकर) और उनके पति निरंजन तोशनीवाल (नासिर खान) नमकीन का बिजनेस चलाते हैं। उनका कारोबार नुकसान में चल रहा है, जिसकी वजह से उनके घर की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगी है। सविता एक हाउसवाइफ है और देवी लक्ष्मी की बहुत बड़ी भक्त। उसे लगता है कि लक्ष्मी मां से निरंतर प्रार्थना करने और उनकी पूजा करने से वह अपने परिवार को परेशानियों से उबार लेंगी। सविता की शिकायतों को लगातार सुनने के बाद देवी लक्ष्मी (छवि पांडे) को मानवीय अवतार लेकर धरती पर आना पड़ता है।

विज्ञापन

TV: Adult actors dominate small screen stories now Subh Labh in your home
टीवी सीरियल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो के बारे में चैनल प्रबंधन का कहना है कि हमारा नया शो धार्मिक संस्कारों और आत्म-रूपांतरण के बारे में है, लेकिन इसके बावजूद हम बिना किसी निगेटिव ड्रामा के इसे दिखा रहे हैं। हम दर्शकों को हमारे शोज के साथ जोड़ना, उनका मनोरंजन करना, उन्हें प्रोत्साहित करना और ज्ञान देना चाहते हैं और इस दुनिया को मनोरंजन के माध्यम से एक अधिक खुशहाल जगह बनाने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed