फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV actor Aamir Ali Seen Again With Rumored Girlfriend

Aamir Ali: रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ फिर दिखे टीवी एक्टर आमिर अली, बोले- ‘आई लव यू’; फैंस ने किया रिएक्ट

Sat, 24 May 2025 05:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 24 May 2025 05:42 PM IST
सार

आमिर अली टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। हाल ही में यह एक्टर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ नजर आया। पैपराजी के सामने ही आमिर अली ‘आई लव यू’ कहते दिखे। यह कहकर क्या आमिर ने अपना रिश्ता कबूल कर लिया है। 

विज्ञापन
TV actor Aamir Ali Seen Again With Rumored Girlfriend
आमिर अली - फोटो : इंस्टाग्राम @aamirali

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख से आमिर अली का तलाक हुए चार साल हो चुके हैं। अब यह एक्टर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका है, प्यार की फिर से दस्तक भी इसकी जिंदगी में हुई है। हाल ही में आमिर अली को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अंकिता कुकरेती के साथ देखा गया। जब पैपराजी ने इनकी तस्वीरें ली तो आमिर आई लव यू, आई लव यू कहते सुनाई दिए। क्या इस तरह से वह अपने नए रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से वह खुलकर इस मुद्दे पर नहीं बोल रहे थे। 

विज्ञापन

पैपराजी को कहा आई लव यू 
पैपराजी ने आमिर अली और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को देखा तो कहा, ‘आप दोनों साथ में अच्छे लग रहे हैं, साथ में फोटो दीजिए।’ इस पर आमिर अली ने पैपराजी को कहा, ‘आई लव यू, आई लव यू।’ इसके बाद अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ वह लिफ्ट में घुस गए। जब आमिर अली ‘आई लव यू’ बोल रहे थे तो उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड मुस्कुरा रही थीं। इस सारी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी है। इस वीडियो पर आमिर के फैंस ने भी हार्ट इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

अंकिता कुकरेती को बताया खास शख्स
पिछले दिनों हिंदुस्तान टाइम्स से की गई एक बातचीत में आमिर अली ने कहा, ‘अभी मैं किसी भी चीज के लिए मना नहीं कर रहा हूं, लेकिन वह मेरे बहुत करीब है। असल में वह मेरे सबसे करीब है। वह खूबसूरत लड़की है और उसने इंडस्ट्री में अपना करियर शुरु किया है। हम एक दूसरे के बहुत करीब हैं।' इस तरह देखा जाए तो आमिर दोबारा प्यार में हैं, बस इस बात को खुलकर कबूल नहीं कर रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Aamir Ali: आमिर अली ने मिस्ट्री गर्ल के साथ खेली होली, अपनी इस हरकत के लिए हो गए ट्रोल

आमिर अली का करियर फ्रंट 
पिछले साल आमिर अली वेब सीरीज ‘डॉक्टर्स’ में नजर आए थे, इस सीरियल में एक डॉक्टर का रोल किया था। इस सीरीज में शरद केलकर ने भी अहम रोल निभाया। आमिर एक्टिंग के अलावा एंकरिंग भी करते हैं, वह अब तक कई शो होस्ट कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed