फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tunisha Sharma Suicide case Accused Sheezan Khan Sister Falaq Naaz slam people for false narrative

Tunisha Sharma Case: तुनिशा केस में फूटा शीजान खान की बहन का गुस्सा, बोलीं- शायद इसे ही घोर कलियुग कहते हैं

Sat, 31 Dec 2022 08:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 31 Dec 2022 08:08 PM IST
सार

फलक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "इससे हमारा दिल टूट जाता है कि कैसे हमारी खामोशी को कमजोरी समझ लिया गया है। शायद इसी को 'घोर कलियुग' कहते हैं।"

विज्ञापन
Tunisha Sharma Suicide case Accused Sheezan Khan Sister Falaq Naaz slam people for false narrative
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : Social media

विस्तार

तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में आरोपी शीजान खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बीच एक्टर की बहन फलक नाज ने इस पूरे मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है। इस नोट में फलक का गुस्सा साफ झलक रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उनके परिवार की खामोशी को कमजोरी समझ लिया गया है, शायद इसी को घोर कलियुग कहते हैं।

विज्ञापन

Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद दमदार वापसी को तैयार आमिर खान, KGF डायरेक्टर की फिल्म से करेंगे धमाका!

विज्ञापन

Tunisha Sharma Suicide case Accused Sheezan Khan Sister Falaq Naaz slam people for false narrative
शीजान खान, फलक नाज - फोटो : सोशल मीडिया

फलक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "इससे हमारा दिल टूट जाता है कि कैसे हमारी खामोशी को कमजोरी समझ लिया गया है। शायद इसी को 'घोर कलियुग' कहते हैं। किसी चीज की रिपोर्टिंग करने से पहले कहां गई मीडिया पोर्टल्स की रिसर्च? आम लोगों का कॉमन सेंस कहां है? शीजान को नीचा दिखाने वाले सभी लोग अपने आप से यह पूछें कि क्या आप स्थिति के आधार पर बात कर रहे हैं या आप किसी धर्म के लिए नफरत की वजह से ऐसी बात कर रहे हैं? या आप पिछली घटनाओं से प्रभावित होकर बात कर रहे हैं? आप जाग जाइए! मीडिया का एक वर्ग इतना नीचे गिर गया है कि यह केवल टीआरपी के आधार पर काम करता है और आप उनके उपभोक्ता हैं। अविश्वसनीय स्रोतों के साथ समाचार चलाने के लिए मीडिया भी उतनी ही जिम्मेदार है। मूर्ख मत बनइए।"
Rich Rotella: इस अभिनेता ने अपने लंबाई बढ़ाने के लिए खर्च किए 85 लाख रुपये, सर्जरी के बाद चलने में हो गए असमर्थ

Tunisha Sharma Suicide case Accused Sheezan Khan Sister Falaq Naaz slam people for false narrative
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : social media

उन्होंने कहा, "हमनें यह भी गौर किया है कि जनता के साथ-साथ कई मीडिया पोर्टल्स भी हैं जिन्होंने इस झूठे नैरेटिव को समझा है। हमें आप जैसे और लोगों की आवश्यकता है। लेकिन लोगों को शीजान को बदनाम करते देखना काफी परेशान कर देने वाला है। इस मामले में कहानियां गढ़ी गईं और धर्म तक को घसीटा गया। इस स्थिति ने वास्तव में दिखाया है कि कुछ इंसान किसी को बदनाम करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। भगवान तुनिशा को आशीर्वाद दें, आशा है कि वह अब बेहतर जगह पर हैं।"
Suniel Shetty: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सैर करने पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, जंगल सफारी कर किया बाघ का दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed