देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देशभर में हुए लॉकडाउन की वजह से कई लोगों के पास नौकरी तक नहीं है, जिसकी वजह से कई लोग खाने- पीने तक के लिए भी मोहताज हो रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जरूरतमंदों की मदद करते हुए करीब पांच हजार लोगों के घर पर ही भोजन के पैकेट पहुंचवा रहे हैं। वहीं बीते दिन ईद के मौके पर भाईजान ने लोगों की ईद को भी खास बना दिया।
सलमान खान ने 'मीठी' की पांच हजार परिवारों की ईद, 'शीर कोरमा' भेजकर अनोखे अंदाज में दी मुबारकबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में बीते दिन ईद का त्योहार मनाया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड की तरफ से भी बधाइयों का सिलसिला एक दिन पहले से ही शुरू हो गया था। ईद के मौके पर सलमान खान ने भी लोगों को बधाई दी। इसी के साथ उन्होंने कई लोगों की कोरोना की वजह से फीकी हुई ईद को भी मीठी कर दी। इस तरह एक बार फिर से भाईजान ने अपनी दरियादिली का नमूना पेश किया है।
दरअसल सलमान खान कोरोना वायरस के बीच हर रोज गरीब लोगों के घर पर खाने का सामान पहुंचा रहे हैं। इसी बीच ईद के त्योहार को भी सलमान ने खास बना दिया। सलमान ने ईद के मौके पर पांच हजार लोगों के घर में 'ईद किट' भी भेजी है। जिससे लोग घर पर आसानी से 'शीर कोरमा' बना सकें। सलमान खान की इस दरियादिली पर लोग उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।
Thank you @BeingSalmanKhan bhai for reaching out to 5000 families in your own special way on the occasion of Eid and spreading happiness...Humans like you balance the society,Thank you for the Eid kits distributed to one and all...special way of bhai wishing Eid !!! pic.twitter.com/7oTPPeXZMv
इतना ही नहीं सलमान इससे पहले भी लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। सलमान को उनकी दरियादिली के ही लिए जाना जाता है। इससे पहले सलमान AISAA (ऑल इंडिया स्पेशल आर्टिस्ट असोसिएशन) से जुड़े हुए दिहाड़ी मजदूरों, दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के साथ कई और लोगों की मदद भी कर चुके हैं।
गौरतलब है कि सलमान खान इस समय अपने परिवार के साथ पनवेल फार्महाउस में हैं। फार्महाउस पर उनके पूरे परिवार के साथ ही उनकी दोस्त और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस और यूलिया वंतूर भी हैं। सलमान लॉकडाउन शुरू होने के पहले ही पनवेल में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने गए थे। इसी दौरान लॉकडाउन हो गया। हालांकि याद दिला दें कि सलमान खान ने पनवेल से अपने तीन गाने शूट कर लोगों के लिए रिलीज भी कर दिए हैं।
पढ़ें: लॉकडाउन में देखें थ्रिलर से भरपूर ये पांच शानदार बॉलीवुड फिल्में, आखिरी तक दिखेगा सस्पेंस