सुपर डांसर चैप्टर 4: इस शनिवार दिखेंगी 75 डांस स्टाइल्स; संगीता बिजलानी और जैकी श्रॉफ होंगे स्पेशल गेस्ट!
14 अगस्त की शाम बेहद भव्य होने जा रही है क्योंकि सोनी टीवी का सुपर डांसर - चैप्टर 4 अपने दर्शकों के लिए अपनी तरह का एक यादगार अनुभव लेकर आ रहा है!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
14 अगस्त की शाम बेहद भव्य होने जा रही है क्योंकि सोनी टीवी का सुपर डांसर - चैप्टर 4 अपने दर्शकों के लिए अपनी तरह का एक यादगार अनुभव लेकर आ रहा है! रियलिटी शोज़ के इतिहास में पहली बार और संभवतः पूरी दुनिया में ऐसा पहली बार होगा, जब एक ही एपिसोड में विश्व भर के 75 अलग-अलग डांस फॉर्म्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा। कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस से लेकर ग्रुप एक्ट्स और ऐसी बहुत-सी खूबियों के साथ यह शनिवार बेहद यादगार होगा। इस दौरान, अपनी मौजूदगी के साथ मनोरंजन का मजा बढ़ाने आ रहे हैं दो बहुत खास मेहमान - संगीता बिजलानी और जैकी श्रॉफ।
इस एपीसोड की शूटिंग के दौरान जैकी श्रॉफ कंटेस्टेंट पृथ्वीराज को बाइक की सवारी कराते दिखे। इसके अलावा उन्होंने कंटेस्टेंट ईशा के लिए सेट पर अपने फार्म में उगाई गई ऑर्गेनिक भिंडी भी पकाई।