फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sumit Vyas will play lawer Ram Jethmalani in Ekta Kapoor's web series 'Verdict'

वकील राम जेठमलानी बनने के लिए सुमित ने की कड़ी मशक्कत, पढ़ डाली सैकड़ों पन्नों की ये किताब

Sun, 26 May 2019 01:42 PM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजय जैन Updated Sun, 26 May 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
Sumit Vyas will play lawer Ram Jethmalani in Ekta Kapoor's web series 'Verdict'
Sumit Vyas
राम जेठमलानी को देश के गिने चुने हाई प्रोफाइल और सफल वकीलों में गिना जाता है। अगर बात उनके किरदार को पर्दे पर निभाने की हो तो वास्तव में यह एक बड़ी चुनौती होगी और इस बड़ी चुनौती का सामना करने के लिए टीवीएफ ट्रिपलिंग सीजन 2 फेम अभिनेता सुमित व्यास पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन


1959 में हुए नानावटी मर्डर केस पर आधारित एकता कपूर की वेब सीरीज 'वर्डिक्ट' में सुमित को देश के सबसे हाइ प्रोफइल वकीलों में से एक राम जेठमलानी का किरदार निभाने के लिए चुना गया है। नानावटी मर्डर केस में राम जेठमलानी पब्लिक प्रोसिक्यूटर के तौर पर जुड़े थे। इसके लिए पहले सुमित राम जेठमलानी से मिलना चाहते थे लेकिन स्वास्थ्य कारणों से सुमित राम जेठमलानी से  मिल न सके। 
विज्ञापन


सुमित का मानना है कि राम जेठमलानी जैसे लोगों का किरदार निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी है। जेठमलानी के बारे में जानने के लिए सुमित ने एक दूसरा रास्ता ढूढा। सुमित ने इसके लिए सुसेन एडलमैन की लिखी 653 पन्ने की राम जेठमलानी की बायोग्राफी 'रिबेल:अ बायोग्राफी ऑन राम जेठमलानी' को कई बार पढ़ा। एक क्रिमिनल लॉयर को समझने के लिए सुमित ने मर्डर केस पर आधारित कई वेब सीरीज और फिल्में देखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित इससे पहले इंग्लिस विंग्लिश, औरंगजेब, गुड्डू की गन, और वीर द वेडिंग जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके है। वेब सीरीज वर्डिक्ट में सुमित के अलावा मानव कौल, एली अवराम, अंगद बेदी, मकरंद देशपांडे और सौरभ शुक्ला जैसे जाने माने अदाकार मुख्य भूमिका में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed