फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Siddharth Shukla: Siddharth won a contest 16 years ago in Turkey by defeating models from all over the world connection with Prayagraj

Siddharth Shukla: दुनिया भर के मॉडल्स को हराकर 16 साल पहले टर्की में जीता था ये कांटेस्ट, प्रयागराज से कनेक्शन

Thu, 02 Sep 2021 03:57 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 02 Sep 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
Siddharth Shukla: Siddharth won a contest 16 years ago in Turkey by defeating models from all over the world connection with Prayagraj
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : फाइल फोटो

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया है। सिद्धार्थ का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से है और उनके पिता रिजर्व बैंक में अपनी नौकरी के समय मुंबई में आकर बस गए थे। सिद्धार्थ पर लोगों की नजर पहली बार 2005 में तब पड़ी थी जब उन्होंने टर्की में इकट्ठा हुए दुनिया भर के मॉडल्स को हराकर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता ‘वर्ल्ड्स बेस्ट मॉडल’ जीत ली थी।

विज्ञापन

 2008 से टेलीविजन के लिए काम करते आए सिद्धार्थ ने पिछले साल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के विजेता का पुरस्कार जीता था। उससे पहले वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सातवें सीजन के विजेता भी रहे। करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ में नजर आ चुके सिद्धार्थ शुक्ला शुरू से फिटनेस के शौकीन रहे और लगातार कसरत मेहनत भी करते दिखते थे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

Siddharth Shukla: Siddharth won a contest 16 years ago in Turkey by defeating models from all over the world connection with Prayagraj
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : फाइल फोटो

उनके करीबियों के मुताबिक बुधवार की रात वह कुछ दवाई खाकर सोए थे। सुबह देर तक वह नहीं उठे तो घरवाले उन्हें लेकर कूपर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिद्धार्थ के घर  उनकी मां और दो बहने हैं। सिद्धार्थ के पिता अशोक शुक्ला का निधन तभी जब हो गया था जब सिद्धार्थ मॉडलिंग में अपना करियर शुरू कर रहे थे।

Siddharth Shukla: Siddharth won a contest 16 years ago in Turkey by defeating models from all over the world connection with Prayagraj
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : फाइल फोटो

सिद्धार्थ शुक्ला यूं तो टेलीविजन पर अरसे से काम करते रहे हैं और टेलीविजन धारावाहिक ‘बालिका वधू’ ने भी उनका नाम घर घर पहुंचाया लेकिन ‘बिग बॉस’ के बीते सीजन ने उन्हें बहुत लोकप्रियता दिलाई। तमाम मीडिया घरानों ने तब सबसे लोकप्रिय ‘बिग बॉस’ कलाकार को लेकर सर्वे कराए थे और हर सर्वे में सिद्धार्थ शुक्ला को ही सबसे ज्यादा वोट मिले।

Siddharth Shukla: Siddharth won a contest 16 years ago in Turkey by defeating models from all over the world connection with Prayagraj
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : फाइल फोटो

जिस कलर्स चैनल पर ये शो प्रसारित होता है उसने ‘बिग बॉस’ की शुरुआत से लेकर पिछले सीजन तक के प्रतिभागियों का एक सर्वे अलग से कराया तो उसमें भी सिद्धार्थ को ही दर्शकों ने सबसे ज्यादा वोट दिए। डिजिटल पर भी उनको अपनी हाल ही में रिलीज हुई सीरीज ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3’ में लोगों ने काफी पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed