फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shweta Tiwari talks about his best friend and actor of Mere Dad Ki Dulhania Varun Badola

ऑफ स्क्रीन मेरी टांग खींचने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं वरुण बडोला: श्वेता तिवारी

Thu, 28 Nov 2019 04:58 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 28 Nov 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari talks about his best friend and actor of Mere Dad Ki Dulhania Varun Badola
Shweta Tiwari, Varun Badola - फोटो : amar ujala mumbai

लंबे समय से टीवी की दुनिया से दूर श्वेता तिवारी फिर एक बार लोगों का मनोरंजन करती हुईं नजर आ रही हैं। इन दिनों वह टीवी सीरीयल 'मेरे डैड की दुल्हन' में अभिनय कर रही हैं।  शो में वह अभिनेता वरुण बडोला के अपोजिट हैं।  जहां श्वेता, गुनीत सिक्का तो वहीं वरुण, अंबर शर्मा के रोल में हैं।  दोनों बहुत पुराने दोस्त हैं हालांकि पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। स्क्रीन पर और निजी जिंदगी में अपनी केमिस्ट्री को लेकर श्वेता ने अमर उजाला से अपने विचार साझा किए।  

विज्ञापन


श्वेता बताती हैं, 'हालांकि वरुण और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन वो सेट पर मुझे उलझाते रहते हैं। ऑफ-स्क्रीन हम दोनों का टॉम एंड जेरी जैसा रिश्ता है।' श्वेता कहती हैं, 'जब भी हम दोनों चेस खेलते हैं तो एक दूसरे का मजाक उड़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। शूटिंग से अलग हम लोग चेस और डार्ट खेलने के लिए समय निकाल ही लेते हैं। हम दोनों के बीच अंजलि (शो में वरुण की बेटी) हमेशा जज बनी रहती है। जब मैं सेट पर उनके लिए खाना बनाती हूं तो वरुण को मेरी टांग खींचने का एक और मौका मिल जाता है।'
विज्ञापन


श्वेता के अनुसार,  'वरुण एक मेथड एक्टर हैं, जो अपने किरदार को वास्तविकता में जीने में यकीन रखते हैं। इसलिए कई बार जब वो स्क्रिप्ट की प्रैक्टिस कर रहे होते हैं, तो वह अंबर शर्मा के अपने किरदार में ही रहते हैं।' श्वेता के साथ उनके ऑफ-स्क्रीन संबंधों के बारे में पूछने पर वरुण बताते हैं, 'इसमें कोई शक नहीं कि श्वेता एक बेहतरीन कुक हैं। वो सेट पर जो भी खाना बनाती हैं, वो हमेशा लजीज होता है और सभी कलाकारों के साथ इसे मिलकर खाना इसे और स्वादिष्ट बना देता है। हालांकि मुझे उसकी टांग खींचना पसंद है, क्योंकि हम दोनों का एक दूसरे के साथ एक अलग तरह का कम्फर्ट जोन है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'दबंग 3' ही नहीं रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी ये छह फिल्में, इस एक्टर को तो छोड़नी पड़ी थी मूवी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed