{"_id":"5dca88838ebc3e5af9334920","slug":"shweta-tiwari-come-back-on-television-with-varun-badola-in-mere-dad-ki-dulhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्वेता तिवारी की छोटे परदे पर धमाकेदार वापसी, बोलीं नए जमाने की औरतों की कहानी है मेरे डैड की दुल्हन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
श्वेता तिवारी की छोटे परदे पर धमाकेदार वापसी, बोलीं नए जमाने की औरतों की कहानी है मेरे डैड की दुल्हन
Tue, 12 Nov 2019 03:55 PM IST
anand anand
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 12 Nov 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
Mere Dad Ki Dulhan starcast
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। टेलीविजन का नया कार्यक्रम मेरे डैड की दुल्हन इसी सूत्र वाक्य पर आधारित है। शो में श्वेता तिवारी और वरुण बडोला मुख्य किरदार में हैं। दिल्ली की शहरी जीवनशैली पर आधारित इस शो में एक बाप-बेटी (वरुण बडोला- अंजली) की अनूठी कहानी है जिनकी जिंदगी में एक आत्मनिर्भर और कामकाजी औरत (श्वेता तिवारी) की एंट्री के बाद रोलर कोस्टर राइड पर निकल पड़ती है।
मुंबई में शो की लॉन्चिंग में पहुंची श्वेता तिवारी ने कहा, 'भारतीय समाज में लंबे समय से औरतों को दबाया जाता है। इसी वजह से टेलीविजन जगत में भी लगातार समाज में दबी और पिछड़ी औरत की कहानी को ही फिल्माया जाता है जो बाद में जाकर आवाज उठाती है। लेकिन अब धीरे-धीरे समय बदल रहा है। अब औरतों की स्थिति पहले से काफी अच्छी है। मेरे डैड की दुल्हन ऐसा ही एक शो है जहां औरतों की नई स्थिति को दिखाया जाएगा। स्क्रीन पर आमतौर पर युवाओं की प्यार की कहानी को ही दर्शाया जाता है लेकिन प्यार तो किसी भी उम्र में हो सकता है। प्यार की तो कोई सीमा नहीं होती है। इस शो के जरिए हम यही दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।'
वहीं वरुण बडोला ने कहा, 'पिछले 15-20 सालों से लोग एक ही तरह के शो देखने के आदी हो गए हैं। टीवी पर उनके लिए कुछ भी नया नहीं परोसा जा रहा है। इससे अच्छा तो दूरदर्शन का समय था जब दर्शकों को अलग-अलग शैलियों के शोज देखने को मिल जाते थें। मेरे डैड की दुल्हन देखकर दर्शकों को लंबे समय बाद कुछ नया कंटेंट मिलेगा। इस शो की खूबसूरती, इसके किरदारों और उनकी अनोखी परिस्थितियों में है।”
विज्ञापन
पढ़ें: 'वीर जारा' को 15 साल पूरे होने पर रानी ने ताजा की यादें, बोलीं-शाहरुख के साथ मुश्किल..