फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   shivangi joshi had kidney infection shares instagram post actress says recovering healing

Shivani joshi: किडनी इंफेक्शनसे जूझ रहीं शिवांगी जोशी ने फैंस के लिए शेयर की पोस्ट, बोलीं- जल्द करूंगी कमबैक

Thu, 16 Mar 2023 01:17 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 16 Mar 2023 01:17 AM IST
सार

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिवांगी जोशी किडनी इंफेक्शन से जूझ रहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर अपने हेल्थ की जानकारी दी है।

 

विज्ञापन
shivangi joshi had kidney infection shares instagram post actress says recovering healing
शिवांगी जोशी - फोटो : Instagram

विस्तार

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिवांगी जोशी अपनी हेल्थ की वजह से सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। दरअसल, शिवांगी किडनी इंफेक्शन से जूझ रहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर अपने हेल्थ की जानकारी दी है। उन्होंने अपने फैंस के लिए एक तस्वीर साझा की है, जिसमे वह काफी बीमार नजर आ रहीं हैं।

विज्ञापन

shivangi joshi had kidney infection shares instagram post actress says recovering healing
शिवांगी जोशी - फोटो : Instagram

उनकी इन तस्वीर देख उनके फैंस काफी चिंतित हैं। शिवांगी की पोस्ट पर उनके फैंस का लगातार रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। हर कोई उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है। शेयर की गई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि हॉस्पिटल के बेड पर लेटी शिवांगी इस कठिन समय में भी बेहद स्ट्रॉन्ग नजर आ रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

shivangi joshi had kidney infection shares instagram post actress says recovering healing
शिवांगी जोशी - फोटो : Instagram

उनके दोनों हाथों में ड्रिप के निशान हैं और पट्टी लगी हुई है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘सब लोगों को हाय कुछ दिन खराब रहे। मुझे किडनी में इंफेक्शन हो गया है, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरे परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों, अस्पताल के कर्मचारियों की मदद और भगवान की दुआ से मैं बेहतर महसूस कर रही हूं।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18)

 

विज्ञापन

shivangi joshi had kidney infection shares instagram post actress says recovering healing
शिवांगी जोशी - फोटो : Instagram

इसके आगे शिवांगी ने लिखा, ‘ये आपको याद दिलाने के लिए भी है कि आपको अपने शरीर, मन और आत्मा का ख्याल रखना होगा और सबसे खास चीज कि हाइड्रेटेड रहना होगा। आप सभी को प्यार, और मैं बहुत जल्द काम पर वापस आऊंगी।’एक्ट्रेस का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, उनके फैंस उनकी इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन  ने लिखा है कि प्लीज जल्दी ठीक हो जाओ। इसके साथ अन्य यूजर ने लिखा क्या हो गया शिवी जी कोई बात नहीं आप जल्दी सही हो जाओगे। 

यह भी पढ़ेंPriyanka Chopra: अलाया एफ होंगी बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार! प्रियंका ने कहा कुछ समय बाद उठ जाएगा राज से पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed