फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   sheezan khan shared cryptic post on social media netizens asked is it a indirect message to tunisha mother

Sheezan Khan: 'आप मेरी चमक को फीका...', शीजान खान ने तुनिशा की मां पर साधा निशाना?

Fri, 05 May 2023 05:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 05 May 2023 05:59 PM IST
सार

तुनिषा शर्मा की मां ने खतरों के खिलाड़ी शो के मेकर्स को नोटिस भेजा। तो वहीं शीजान ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
sheezan khan shared cryptic post on social media netizens asked is it a indirect message to tunisha mother
शीजान खान - फोटो : social media

विस्तार

शीजान खान पिछले दिनों तुनिशा शर्मा मामले में कोर्ट से जमानत पर हैं। कोर्ट ने अभिनेता के प्रोफेशल लाइफ को देखते और पासपोर्ट लौटाते हुए उनको विदेश जाने की अनुमति दे दी है। अब पिछले दिनों खबर आई थी कि शीजान खान खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने जा रहे हैं और वह जल्द इसकी शूटिंग के लिए विदेश रवाना होंगे। इसपर तुनिषा शर्मा की मां ने खतरों के खिलाड़ी शो के मेकर्स को नोटिस भेजा। तो वहीं शीजान ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

शीजान ने पोस्ट में क्या लिखा
शीजान खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बचपन की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आप मेरी चमक को फीका नहीं कर सकते हैं...।' इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने तुनिशा की मां पर बिना नाम लिए निशाना साधा है। 


View this post on Instagram

A post shared by Sheezan M Khan BABA (@sheezan9)

विज्ञापन
विज्ञापन

तुनिशा की मां ने भेजा नोटिस
वहीं तुनिशा की मां ने मां ने कोर्ट के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने चैनल के इस निर्णय का विरोध करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। एक्ट्रेस की मां का कहना है कि एक आरोपी जिससे कोर्ट से अभी जमानत मिली है, उसे किसी शो में कैसे लिया जा सकता है। तुनिशा की मां इस फैसले से काफी नाराज हैं और उन्होंने चैनल को नोटिस भेज दिया है। इस बात की पुष्टि तुनिशा के अंकल पवन शर्मा ने भी की है। उन्होंने कहा कि हां यह बात सच है कि हमने चैनल को लीगल नोटिस भेजा है।

विज्ञापन

तुनिशा मामले में आरोपी हैं शीजान
बता दें कि तुनिशा शर्मा ने अपने शो 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' के सेट पर सुसाइड कर लिया था। उनके निधन के बाद तुनिशा की मां ने अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके तहत पुलिस ने अभिनेता को धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed