फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sasural Simar Ka fame actress Nikki sharma deleted all her posts from social media saying she is tired now

Nikki Sharma: 'ससुराल सिमर का' फेम इस एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट से मचा तहलका, पुलिस तक पहुंचने की आई नौबत

Wed, 13 Apr 2022 09:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 13 Apr 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Sasural Simar Ka fame actress Nikki sharma deleted all her posts from social media saying she is tired now
निक्की शर्मा - फोटो : social media

सिनेमा जगत से जुड़े लोग आए दिन अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। लेकिन कई बार यह एक्टर्स कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसके कारण खलबली मच जाती है। ऐसा ही कुछ टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री निक्की शर्मा ने किया है। उनके काम से सब हैरान हो गए हैं। टीवी के कई सीरियल में काम कर चुकी अभिनेत्री की एक सोशल मीडिया पोस्ट उन्हें लाइमलाइट में ले आई है। उनकी इस पोस्ट को देखकर सभी लोग हैरान और परेशान रह गए हैं।

विज्ञापन

स्टोरी डाल साझा किया दर्द 
'ससुराल सिमर का' और 'ब्रह्मराक्षस' जैसे सीरियलों में काम कर चुकी निक्की शर्मा ने हाल ही में अपने सारे इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। पोस्ट डिलीट करने के बाद अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ ऐसा लिखा, जिससे कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि वह बहुत परेशान हैं। उन्होंने लिखा,"मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन मैं अब थक गई हूं। अब मैं अपने विचारों से खुद को आजाद करना चाहती हूं।" हालांकि, उन्होंने यह स्टोरी भी अब डिलीट कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी हुए हैरान-परेशान
इंस्टाग्राम पर की गई निक्की की इस एक्टिविटी को देख उनके फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के उनके दोस्त भी बहुत परेशान हैं। वह सभी अभिनेत्री का ऐसा पोस्ट देखकर उनकी  चिंता कर रहे हैं। 'सिमर का ससुराल' शो के उनके को-स्टार अभिषेक भालेराव लगातार निक्की से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह जवाब नहीं दे रही हैं। अभिषेक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे ट्विटर पर भी शेयर किया है।

विज्ञापन

ट्वीट कर साझा की खबर
अभिषेक ने ट्विटर पर इसे साझा करते वक्त लिखा ,"ससुराल सिमर का" में मेरी को-स्टार रहीं निक्की शर्मा ने अपने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं और उनकी डाली गई स्टोरी को भी काफी समय बीत चुका है। मैंने उनसे हर तरह से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन मेरा उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। मैंने काफी सोचने समझने के बाद यह फैसला लिया है कि अब इस मामले में पुलिस को शामिल करना सही रहेगा। मैं इस ट्वीट में मैं अन्य को-स्टार्स को भी टैग कर रहा हूं, ताकि कोई मदद मिल पाए।

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं निक्की 
इन सबके बाद आखिरकार पता लगा कि निक्की शर्मा बिल्कुल ठीक हैं लेकिन वह डिप्रेशन से पीड़ित हो चुकी हैं। इस बात की जानकारी नितेश सिंह ने ट्वीट कर दी है, जिसमें वह लिखते हैं कि 'मेरे दोस्त की निक्की से बात हुई है। वह बिल्कुल ठीक है, मेरे पास उनकी मां का नंबर भी है अगर आपको चाहिए हो तो।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed