फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sana Makbul Does not want to See This Contestant In Bigg Boss 18 Top 6 as per report

Sana Makbul: सना मकबूल टॉप 6 में इस कंटेस्टेंट को नहीं चाहती देखना, कौन जितेगा बिग बॉस 18 की ट्रॉफी

Thu, 16 Jan 2025 01:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 16 Jan 2025 01:28 PM IST
सार

तमाम चर्चाओं के बीच, बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की विजेता सना मकबूल ने बिग बॉस 18 को लेकर अपनी राय शेयर की है। वह बिग बॉस के टॉप 6 में किसे नहीं देखता चाहतीं और उनके हिसाब से बिग बॉस 18 का विजेता कौन बन सकता है।
 

विज्ञापन
Sana Makbul Does not want to See This Contestant In Bigg Boss 18 Top 6 as per report
बिग बॉस के किन कंटेस्टेंट्स को टॉप 6 में देखती हैं सना मकबूल - फोटो : इंस्टाग्राम@divasana

विस्तार

बिग बॉस 18 को लेकर चर्चा अपने चरम पर पहुंच रही है क्योंकि हर जगह एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर बिग बॉस 18 का विजेता कौन बनेगा। इसी बीच बिग बॉस की विजेता रह चुकीं सना मकबूल ने बताया है कि वह किस बिग बॉस कंटेस्टेंट को टॉप 6 में देखती हैं और कौन बन सकता है बिग बॉस का विजेता।
विज्ञापन

किसे टॉप 6 में देखती हैं सना 
बुधवार को घर से बाहर निकलने से पहले सना ने पैपराजी के साथ एक खास पल बिताते हुए बताया कि आखिर वह किस बिग बॉस कंटेस्टेंट के टॉप 6 प्रतियोगियों में किसे देखती हैं और कौन बन सकता है इस बार बिग बॉस का विजेता। उन्होंने कहा, "टॉप 6 में मैं ईशा को नहीं देखती, लेकिन मुझे चुम पसंद है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

सना के बयान के बाद प्रशंसकों की राय
सना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बिग बॉस के प्रशंसक लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जहां चुम दरंग के प्रशंसकों ने समर्थन का जश्न मनाया, वहीं कुछ ने सना को उनकी राय के लिए ट्रोल किया। चुम के समर्थक ने सोशल मीडिया पर लिखा, "बॉट 3 क्वीन दिवा सना हमारी रानी चुम दरंग का समर्थन कर रही हैं।" दूसरी तरफ, एक और यूजर ने लिखा, "तुझे तो टॉप 10 में भी नहीं देखा था मैंने, पर आप जीत गई ना।''

यह भी पढ़ें:
Emergency Cast Revealed: 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत से लेकर अनुपम तक, जानिए कौन अभिनेता निभाएगा किसका किरदार
 
विज्ञापन

बिग बॉस अपडेट
बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में सोमवार और मंगलवार को खूब एक्शन देखने को मिला। प्रतिभागियों ने एक तनावपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के चुनौतीपूर्ण सवालों का सामना किया। फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, कल के एपिसोड में एक भावनात्मक मोड़ आया। बिग बॉस के प्रतिष्ठित सेट के पीछे रचनात्मक दिमाग ओमंग कुमार घर में विशेष रूप से उपस्थित हुए। वह अपने साथ प्रतियोगियों के प्रियजनों के दिल को छू लेने वाले खत लेकर आए। इस एपिसोड में ईशा सिंह, रजत दलाल, विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा जैसे घर के सदस्य अपने खत पढ़ते हुए रो पड़े।

यह भी पढ़ें:
Jr NTR-Pooja Bhatt Shocked: जूनियर एनटीआर-पूजा भट्ट हुए शॉक्ड, सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले पर दिया रिएक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed