फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Remo D'souza to Judge New Dance Reality Show Hip Hop India See Choreographer Social Media Post Here

Remo D'souza: रियलिटी शो में फिर दिखेगा रेमो डिसूजा का जलवा, 'हिप हॉप इंडिया' में निभाएंगे जज की भूमिका

Thu, 06 Jul 2023 08:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 06 Jul 2023 08:06 PM IST
सार

रेमो डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार (छह जुलाई) के दिन आगामी डांस रियलिटी शो 'हिप हॉप इंडिया' के साथ अपने जुड़ाव की घोषणा की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर आधिकारिक पोस्टर साझा किया है।

विज्ञापन
Remo D'souza to Judge New Dance Reality Show Hip Hop India See Choreographer Social Media Post Here
हिप हॉप इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेमो डिसूजा बॉलीवुड के मशहूर कोरियग्राफर्स में से एक हैं। उन्होंने 'रोबोट', 'बाजीराव मस्तानी' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' जैसी कई भारतीय फिल्मों के गाने कोरियोग्राफ किए हैं। इसके अलावा वह बहुत सी फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। हाल ही में रेमो से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वह जल्द ही नए डांस रियलिटी शो 'हिप हॉप इंडिया' में जज की भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन

ENT News: जान्हवी की 'उलझ' का पहला शेड्यूल पूरा और टीवी पर धमाल मचाएगी 'विक्रम वेधा', यहां पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

रेमो डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार (छह जुलाई) के दिन आगामी डांस रियलिटी शो 'हिप हॉप इंडिया' के साथ अपने जुड़ाव की घोषणा की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर आधिकारिक पोस्टर साझा किया है।  इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जब हम हिप कहते हैं, तो आप क्या कहते हैं...? आ रहा है इंडिया का सबसे बड़ा, सबसे बोल्ड और वाइल्डेस्ट डांस शो! #हिपहॉपइंडिया जल्द ही केवल अमेजन मिनीटीवी पर निःशुल्क आ रहा है!"

View this post on Instagram

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

रेमो ने जाहिर की खुशी

शो में शामिल होने और इसे जज करने के बारे में पूछे जाने पर रेमो डिसूजा ने कहा, “मुझे लगता है कि डांस शब्दों और भावनाओं से परे है और इसने मुझे वह सब कुछ हासिल करने में मदद की है जो आज मेरे पास है। हिप हॉप शैली विशेष रूप से मुझे जीवन के प्रत्येक क्षण में जीवंत महसूस कराती है। अब तक की यात्रा काफी शानदार रही है। मैं अमेजन मिनीटीवी के हिप हॉप इंडिया के साथ अगले कदम के लिए काफी खुश हूं। यह स्ट्रीमिंग सेवा के साथ मेरा पहला सहयोग है। मैं इसमें सबसे मनमोहक हिप हॉप परफॉर्मेंसेस देखने के लिए उत्साहित हूं। आओ भारत, आओ हिप हॉप करें!”
Bollywood: तलाक के बाद आज तक अविवाहित हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, जी रही हैं आलीशान जिंदगी

विज्ञापन

100 से अधिक फिल्मों के गाने किए कोरियोग्राफ

बता दें कि रेमो बीते 25 साल से फिल्मों में गाने कोरियग्राफ कर रहे हैं। अपने करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। वह लगातार 7 सीजन तक डांस रियलिटी शो डांस प्लस के जज भी रहे हैं। उनके निर्देशन करियर की बात करें तो वह एबीसीडी फ्रेंचाइजी की कई हिट फिल्में दे चुके हैं। हालांकि, उनकी आखिरी रिलीज फिल्म रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। 
Dharmendra: 'गुड्डी' की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र के लिए धड़कता था जया बच्चन का दिल? अभिनेता ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed