फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ravi Dubey deletes his Instagram Account due to Busy Schedule

रवि दुबे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट, बोले- 'खुद के लिए और परिवार के लिए समय चाहता हूं'

Thu, 25 Mar 2021 04:10 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 25 Mar 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
Ravi Dubey deletes his Instagram Account due to Busy Schedule
रवि दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन अभिनेता रवि दुबे इन दिनों काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। अपने करियर में कई हिट टीवी शोज दे चुके रवि ने व्यस्तता के चलते अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। रवि ने एक पोस्ट के जरिये अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी और साथ ही इसकी वजह भी बताई है।

विज्ञापन


दरअसल, रवि इन दिनों अपनी वेब सीरीज जमाई 2.0 के चलते काफी व्यस्त हैं। साथ ही वो अपनी पत्नी सरगुन मेहता के टीवी शो 'उडारियां' की प्रोडक्शन में भी उनकी मदद कर रहे हैं। इसके अलावा रवि ने खुलासा किया कि वे इन दिनों उनके हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। जी हां, रवि जल्द ही एक वेब सीरीज 'मत्स्यकांड' में नजर आएंगे जिसकी शूटिंग के लिए इन दिनों वो राजस्थान में हैं। इन तमाम कारणों की वजहों से रवि खुद के लिए और परिवार के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया से कुछ दिन दूरी बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


जब से रवि की नई सीरीज ‘जमाई 2.0’ का टीजर सामने आया है, सोशल मीडिया पर रवि दुबे ही छाए हुए हैं। कम लोग ही जानते हैं कि सीरीज ‘जमाई 2.0’ के टीजर की स्क्रिप्ट रवि दुबे ने ही लिखी है और यही नहीं इस टाइटल ट्रैक में जो आवाज सुनाई दी, वह भी रवि दुबे की ही है। ट्रेलर रिलीज के दौरान रवि कहते हैं कि “वेब सीरीज 'जमाई 2.0’ के साथ हम एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। यह रोमांस और बदले के बीच भागदौड़ के बारे में है। इसमें हर रिश्ते का टेस्ट किया जाएगा और प्रतिशोध इसी अंतिम परीक्षा पर आधारित होगा। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस रोलर-कोस्टर राइड पर हमारे साथ जुड़ेंगे और एक बात फिर हम पर उसी प्यार की बरसात करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रवि दुबे को लेकर मुंबई में सबकी राय सकारात्मक ही दिखती है। वह मिलनसार भी हैं और कभी लोगों से बात करने या उनके साथ फोटो आदि खिंचाने में नखरे भी नहीं दिखाते हैं जिसकी वजह से उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed