फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Priyanka chahar Choudhary Ankit Gupta Finally breaks Silence on Engagement Rumours Details Inside

Ankit Gupta-Priyanka Chahar: अंकित-प्रियंका ने सगाई की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, कह डाली यह बड़ी बात

Sat, 10 Jun 2023 11:18 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 10 Jun 2023 11:18 AM IST
सार

हाल ही में प्रियंका ने हाथ में एक खूबसूरत अंगूठी दिखाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया कि क्या उन्होंने अंकित गुप्ता के साथ सगाई कर ली है?

विज्ञापन
Priyanka chahar Choudhary Ankit Gupta Finally breaks Silence on Engagement Rumours Details Inside
प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी को टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे अच्छी जोड़ियों में से एक माना जाता है। यह कपल 'उड़ानियां' में अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से लाखों लोगों का दिल जीत चुका है। वहीं, बिग बॉस के 16वें सीजन में भी दोनों को काफी पसंद किया गया था। 

विज्ञापन

Sridevi: 'अनेक कारणों से सुपरस्टार थीं श्रीदेवी', अविनाश गोवारिकर ने दिवंगत अभिनेत्री की तारीफ में पढ़े कसीदे

विज्ञापन

सगाई की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी

हाल ही में प्रियंका ने हाथ में एक खूबसूरत अंगूठी दिखाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया कि क्या उन्होंने अंकित गुप्ता के साथ सगाई कर ली है? इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अंकित और प्रियंका ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एक इवेंट में मीडिया से बातचीत में प्रियंका और अंकित से उनकी शादी की अफवाहों के बारे में सवालों की झड़ी लग गई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने कहा, “मैं तो हमेशा यहीं बोलता हूं कि क्या हम दोनों आपको ऐसे अच्छे नहीं लगते? कितने खुश रहते हैं। क्या शादी?''
Mike Batayeh: नहीं रहे 'ब्रेकिंग बैड' अभिनेता माइक बटायेह, 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

प्रियंका ने पोस्ट पर कही यह बात

प्रियंका चाहर चौधरी ने भी अपने इंस्टाग्राम फोटो के बाद प्रशंसकों के उत्साहित होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, "प्रियांकित के फैंस और हमारे जितने भी प्रशंसक हैं, वे अंगूठी की तस्वीर से काफी खुश थे, लेकिन उन्होंने शायद बाद में कैप्शन पढ़ा होगा।'' बता दें कि सलमान खान के रियलिटी गेम शो बिग बॉस 16 में प्रियंका ने शानदार खेल दिखाते हुए फिनाले तक पहुंचने में कामयाब रही थीं। हालांकि, वह इस खिताब को अपने नाम नहीं कर सकी थीं।  
Jeevan: सिर्फ 26 रूपये जेब में लेकर मायानगरी आए थे जीवन, खलनायक के किरदार से कमाया नाम

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chahar Choudhary (@priyankachaharchoudhary)

विज्ञापन

इस म्यूजिक वीडियो में दिखेंगे अंकित

वर्क फ्रंट की बात करें तो अंकित गुप्ता इन दिनों गौतम विग और नेहा राणा के साथ टेलीविजन शो 'जुनूनियत' में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, वह शिवांगी जोशी अभिनीत एक नए म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई देंगे। गाने का नाम 'बारिश आई है' है। इसे रितो रीबा ने गाया है। यह म्यूजिक वीडियो 10 जून को रिलीज होने वाला है।
Vicky Kaushal: कटरीना की इस बात से विक्की कौशल को लगता है डर, अभिनेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed