Megha Sharma: पांड्या स्टोर एक्ट्रेस मेघा शर्मा को शो के कास्टिंग एजेंट ने किया बॉडी शेम, कहा- शो से भी निकाला
टीवी के पॉपुलर शो 'पांड्या स्टोर' में नजर आ रहीं एक्ट्रेस मेघा शर्मा का बॉडी शेमिंग पर दर्द छलका है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि एक बार वो शो में बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं।
विस्तार
मेघा शर्मा मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत में बताया, 'मुझे एक टीवी शो से निकाल दिया गया था, क्योंकि उनको लगता था कि मेरा वजन ज्यादा था और मैं उस रोल में फिट नहीं बैठती थी। मुझे उस रोल के लिए रिजेक्ट किए जाने से कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन कास्टिंग एजेंट ने मेरे वजन के बारे में 10 लोगों के सामने बोला, जिसका मुझे बुरा लगा था। मुझे नहीं समझ आ रहा था कि इस पर मैं कैसे रिेएक्ट करूं। मुझे यह समझने में कई हफ्ते लग गए कि शोबिज में ऐसा ही होता है, खासकर जब आपने बहुत कम काम किया हो।'
मेघा शर्मा ने आगे कहा, 'मैंने उन्हें बताया कि मैं डाइटिंग करूंगी और वजन घटाकर कुछ हफ्तों में वापस आ जाऊंगी। लेकिन उन्होंने मुझे टाइम देने से इनकार कर दिया। नतीजा, यह हुआ कि मेरे हाथ से वह रोल निकल गया। फैट शेमिंग और बॉडी शेमिंग अभी भी समाज का एक हिस्सा है। भले ही थोड़ी हेल्दी लड़की ही क्यों न हो, जैसे मैं बाहर निकलती हूं, लोग अभी भी उसके वजन पर कमेंट करेंगे। मैं मोटी नहीं हूं, लेकिन मैं सहमत हूं कि मेरा वजन थोड़ा अधिक है। मुझे वास्तव में हैरानी होती है कि मोटे लोगों के मामले में क्या होता होगा। बॉडी शेमिंग एक टैबू है और लोगों को इसके प्रति अपना नजरिया बदलने की जरूरत है।'
मेघा शर्मा ने आगे टीवी इंडस्ट्री को लेकर हैरानी वाली बात बताई। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में एक्टरों से ज्यादा उम्मीदें लगाई जाती हैं, जो उन्हें बुरी तरह प्रभावित करने लगती हैं। वह बोलीं, 'एक एक्टर होने के नाते हमसे कई बार वजन घटाने के लिए बोला गया है। स्किन टोन को लेकर भी दिक्कत होती है। मैंने ज्यादातर देखा है कि गोरी रंगत वाली और स्लिम लड़कियों को शोज में दमदार रोल्स के लिए तवज्जो दी जाती है।'