फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Naagin 4 Vijayendra Kumeria entry with Nia Sharma & Jasmin Bhasin

'नागिन' के नए सीजन में हुई इस अभिनेता की एंट्री, जानिए कैसा होगा 'भाग्य का जहरीला खेल'

Fri, 29 Nov 2019 10:18 AM IST
shrilata biswas मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Published by: shrilata biswas Updated Fri, 29 Nov 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Naagin 4 Vijayendra Kumeria entry with Nia Sharma & Jasmin Bhasin
विजयेंद्र कुमेरिया - फोटो : अमर उजाला

लोगों का पंसदीदा शो 'नागिन' अपने चौथे सीजन के साथ फिर से दस्तक देने को तैयार है। देश के टॉप टीआरपी शोज में शुमार इस सीजन का नाम 'भाग्य का जहरीला खेल' रखा गया है। शो में निया शर्मा और जैस्मिन भसीन नागिन बनी हुई हैं। तो वहीं शालीन भनोट और सायंतनी घोष भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। अब इस शो में अभिनेता विजयेंद्र कुमेरिया की भी एंट्री हो चुकी है। निर्माता एकता कपूर ने हाल में शो का नया प्रोमो भी शेयर किया। 

विज्ञापन


शो में खास किरदार हासिल करने पर विजयेंद्र फूले नहीं समा रहे हैं। अपनी खुशी को साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'यह मेरा पहला अलौकिक शो होने जा रहा है। मुझे विश्वास है कि यह एक शानदार अनुभव रहने वाला है।  विभिन्न तरह के किरदार निभाना एक कलाकार का सपना होता है। मुझे खुशी है कि मैं भारतीय टेलीविजन पर सबसे अधिक देखे जाने वाले शो का हिस्सा हूं। शो में मेरा किरदार कहानी में कई तरह के मोड़ लेकर आएगा। मैं अपने चाहने वालों की प्रतिक्रिया पाने का इंतजार कर रहा हूं। '
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर साझा किए शो के एक प्रोमो में निया शर्मा मंदिर के बाहर होती हैं, जहां उन्हें कुछ गुंडे तंग करने लगते हैं। तभी विजयेंद्र की एंट्री होती है। वह उन्हें गुंडों से बचाता है। हालांकि गुंडों से बचाने के बाद जैसे ही वह निया का दुपट्टा उठाता है तो वहां से एक सांप निकलता है जिसे देखकर सभी चौंक जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिग बॉस 13: कप्तान बनते ही पारस से सलाह लेते दिखे सिद्धार्थ, यूजर्स ने किया ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed