फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Mouni Roy Wedding Mouni Roy Sooraj Nambiar Will get married in this luxurious hotel 

Mouni Roy Wedding: इस आलीशान होटल में शादी करेंगे मौनी रॉय-सूरज नांबियार, बस कुछ दिन हैं बाकी...

Wed, 19 Jan 2022 02:24 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 19 Jan 2022 02:24 PM IST
सार

अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में अब बहुत कम दिन बचे हैं। मौनी और सूरज नांबियार की शादी में सिर्फ सात दिन बाकी हैं। यह शादी सबका ध्यान खींच रही है।

विज्ञापन
Mouni Roy Wedding Mouni Roy Sooraj Nambiar Will get married in this luxurious hotel 
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में अब बहुत कम दिन बचे हैं। मौनी और सूरज नांबियार की शादी में सिर्फ सात दिन बाकी हैं। यह शादी सबका ध्यान खींच रही है। गौरतलब है कि मौनी और सूरज की शादी गोवा में आलीशान डब्ल्यू होटल में होने जा रही है। सामंथा रु प्रभु और नागा चैतन्य की शादी भी इसी होटल में हुई थी। हालांकि अब दोनों ही अलग हो चुके हैं।

विज्ञापन


इस होटल में नागा और सामंथा की शादी 2017 में हुई थी। शादी से पहले मुंबई में संगीत की रिहर्सल शुरू हो गई है। इस शादी में आशका गोराडिया, मीत ब्रदर्स, डिजाइनर अनुराधा खुराना और कोरियोग्राफर राहुल और प्रतीक शामिल होंगे। यह भी कहा जा रहा है कि शादी के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार कूचबिहार में भी रिसेप्शन होस्ट करेंगे। मौनी और सूरज पहली बार साल 2019 में न्यू ईयर पार्टी में मिले थे। यह पार्टी दुबई के एक नाइट क्लब में थी, जहां दोनों की मुलाकात हुई थी। बताया जाता है कि पहली मुलाकात के बाद मौनी रॉय को नांबियार परिवार ने तुरंत पसंद कर लिया था। सूरज की मां रेणुका नांबियार और पिता राजा नांबियार के साथ मौनी की अच्छी बॉन्डिंग बताई जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मौनी रॉय और सूरज नांबियार 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले का फंक्शन 23 जनवरी से 27 जनवरी तक चलेगा। यह भी कहा जा रहा है कि शादी की तैयारी जोरों से चल रही है। दोनों की शादी में इंडस्ट्री से कई मेहमान शामिल होंगे। हालांकि, अभी गेस्ट लिस्ट की जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed