Mini Mathur: मिनी माथुर ने बताया इंडियन आइडल छोड़ने के पीछे का सच, बोलीं- रियलिटी जैसा कुछ भी नहीं
मिनी माथुर ने इंडियन आइडल छोड़ने को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर कंस्ट्रैक्टिव मोमेंट्स की डिमांड करने लगे थे, जो उन्हें जरा भी सही नहीं लगा था।
विस्तार
मिनी माथुर टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने इंडियन आइडल शो के सीजन 6 होस्ट किए थे। हालांकि उन्होंने अचानक से यह शो छोड़ दिया था। वहीं, अब एक्ट्रेस ने इस शो को छोड़ने के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि इंडियन आइडल छोड़ने का फैसला उन्होंने उस वक्त किया जब उन्हें एहसास हुआ कि उसकी चमक खत्म हो गई है।
इंडियन आइडल छोड़ने को लेकर किया खुलासा
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस मिनी माथुर ने इंडियन आइडल छोड़ने को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर कंस्ट्रैक्टिव मोमेंट्स की डिमांड करने लगे थे, जो उन्हें जरा भी सही नहीं लगा था। एक्ट्रेस ने बताया कि वह शो के कंटेस्टेंट से जुड़ी हुई थी। यहां तक कि वह अक्सर उन्हें अपने घर पर डिनर के लिए भी बुलाया करती थीं। उन्होंने कहा कि वे मेरे घर पर डिनर के लिए आया करते थे, मैं उनके साथ कई घंटो तक बात किया करती थी। मैंने शो छोड़ दिया, तब मुझे एहसास हुआ कि अब शो में कोई रियलिटी नहीं रह गई है। मैंने छह सीजन किए हैं। उसके बाद सिर्फ पैसे कमाने पर फोकस किया जाने लगा था।
Tabu: 'भोला' से पहले इन फिल्मों में 'कॉप' का किरदार निभा चुकीं तब्बू, दमदार अदाकारी से लूटी थी वाहवाही
कंस्ट्रैक्टिव बनकर रह गया था इंडियन आइडल
एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे यह बात वाकई में जरा भी अच्छी नहीं लगी कि शो की रियलिटी अब महज कंस्ट्रैक्टिव बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि शो के प्रोड्यूसर मेरे पास आए और कहा कि धरम जी और हेमा जी आ रहे हैं, उनका कुछ मोमेंट करना है, जिस पर मैंने कहा कि मोमेंट करते हैं, या फिर होता है, इसके बाद मैंने कई ऐसी चीजें की थी, लेकिन वह सभी एक जैसी ही थीं। आपको बता दें कि मिनी माथुर ने लंबे वक्त तक इस शो को होस्ट किया है।
Karan Johar: अनुष्का को लेकर जब दीपिका पादुकोण से बोले कारण जौहर, दोस्ती पर ऐसा कमेंट सुन नहीं होगा यकीन