फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   khatron ke khiladi 13 elimination actress daisy shah got evicted from rohit shetty show read

KKK 13: रोहित शेट्टी के स्टंट शो से हुई इस हसीना की छुट्टी, एलिमिनेशन टास्क की वजह से हुआ पत्ता साफ

Mon, 21 Aug 2023 12:03 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 21 Aug 2023 12:03 PM IST
सार

खबर है कि डेजी का सफर खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 से खत्म हो गया है। एलिमिनेशन टास्क की वजह शो से एक्ट्रेस का पत्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
khatron ke khiladi 13 elimination actress daisy shah got evicted from rohit shetty show read
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : Social media

विस्तार

टीवी के पॉपुलर स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 13 को लेकर इन दिनों बज बना हुआ है। एक तरफ शो में दिए गए टास्क को पूरा करने के लिए प्रतिभागी जान की बाजी लगा रहे हैं तो कई प्रतिभागी ऐसे हैं, जो रोहित शेट्टी के इस शो से बाहर हो गए हैं। जी हां, शो की कंटेस्टेंट और अभिनेत्री डेजी शाह को लेकर ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर उनके फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है।

विज्ञापन

khatron ke khiladi 13 elimination actress daisy shah got evicted from rohit shetty show read
डेजी शाह - फोटो : सोशल मीडिया
शो से बाहर हुईं डेजी शाह
खबर है कि डेजी का सफर खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 से खत्म हो गया है। एलिमिनेशन टास्क की वजह से शो से एक्ट्रेस का पत्ता साफ हो गया है। कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन टास्क परफॉर्म करने के लिए पानी से भरा शीशे का एक बॉक्स दिया गया था। इस बॉक्स के अंदर चेन से बंधे कई सारे ब्लॉक्स रखे थे। कंटेस्टेंट्स को पानी में जाकर इन बॉक्स को अलग करना था और बाहर आकर उन सभी को एक टेबल पर रखना था। टास्क में ट्विस्ट यह था कि कंटेस्टेंट जैसे ही टैंक से बाहर आएगा, पानी का लेवल अपने आप कम होने लगेगा और येलो लाइन को छूते ही टास्क खत्म हो जाएगा। इससे पहले खिलाड़ियों को अपना स्टंट पूरा करना था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

khatron ke khiladi 13 elimination actress daisy shah got evicted from rohit shetty show read
डेजी शाह - फोटो : सोशल मीडिया
एलिमिनेशन टास्क की वजह से खत्म हुआ सफर
'बिग बॉस' फेम अर्चना गौतम ने टास्क को कम समय में पूरा करके बाजी मार ली। उन्होंने इस टास्क को 6 मिनट 6 सेकेंड में पूरा किया, जबकि नायरा बनर्जी ने 6 मिनट 17 सेकेंड का समय लगाया। वहीं, डेजी शाह यह टास्क करने में सबसे आखिरी नंबर पर रहीं। उन्होंने इसको पूरा करने में 10 मिनट का समय लगाया। टास्क को सही समय पर पूरा न कर पाने की वजह से एक्ट्रेस 'खतरों के खिलाड़ी 13' से  एलिमिनेट हो गई हैं। 


Guntur Kaaram: महेश बाबू ने उठाया 'गुंटूर कारम’ की रिलीज डेट से पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन

khatron ke khiladi 13 elimination actress daisy shah got evicted from rohit shetty show read
डेजी शाह - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में आईं नजर
बता दें कि इससे पहले टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री अंजुम फकीह को शो से बाहर किया गया था। रोहित शेट्टी के इस शो में उन्हें खतरनाक टास्क करते देखा गया था। एक्ट्रेस को पॉपुलर टीवी शो 'कुंडली भाग्य' से घर-घर में पहचान मिली थी। वहीं, डेजी शाह के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस 'हेट स्टोरी 3', 'रेस 3' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

यह भी पढ़ें-  Ivanka Das: 'हड्डी' के सेट पर इवांका का हुआ था ट्रांसजेंडर्स से झगड़ा, 'घूमर' एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed