फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   KBC 13 man sent defamation notice after estranged wife appears on the show read details

KBC 13: महिला ने बिग बी को सुनाई अपने घर की कहानी, पति ने नाम खराब करने का आरोप लगा भेजा कानूनी नोटिस

Thu, 23 Sep 2021 11:58 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 23 Sep 2021 11:58 PM IST
सार

  • महिला ने केबीसी में सुनाई थी घरेलू हिंसा की कहानी
  • पति ने भेजा मानहानि नोटिस
  • अमिताभ बच्चन तक की थी पहुंचने की कोशिश

विज्ञापन
KBC 13 man sent defamation notice after estranged wife appears on the show read details
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी का मशहूर गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति एक खास वजह से चर्चा में है। हाल ही में एक शख्स ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को कानूनी नोटिस दिया है। व्यक्ति ने ये नोटिस मानहानि के लिए मंच प्रदान करने के चलते दिया है। साथ ही उसने अपनी पत्नी को भी मानहानि के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। दरअसल उस शख्स की पत्नी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति में पिछले महीने शामिल हुई थी। उस दौरान महिला ने अपने पति को घरेलू दुर्व्यवहार का अपराधी बता दिया था जिसके बाद से शख्स ने उसका नाम खराब करने के आरोप में कानूनी नोटिस भेजा। शख्स ने इस मामले में मीडिया पोर्टल के जरिए शो के होस्ट अभिनेता अमिताभ बच्चन तक पहुंचने की भी कोशिश की थी।

विज्ञापन


बता दें कि शिकायत दर्ज कराने वाले शख्स का नाम विनय खरे है। 20 सितंबर को विनय खरे ने सोनी को भेजे गए कानूनी नोटिस की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरी पत्नी केबीसी की हॉट सीट पर गई और अंडरट्रायल केस मे उसने मुझे बदनाम किया इसलिए मैंने कानूनी नोटिस भेजा'। शख्स ने अपनी पत्नी पर कानून को हाथ में लेने और उन्हें बदनाम करना का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


एक पोर्टल से बात करते हुए विनय ने कहा कि चैनल उनकी पत्नी की राय को एकतरफा कैसे प्रसारित कर सकता है। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि, 'मान लिजिए मैं एक आतंकवादी हूं और मुझ पर कोई मामला चल रहा है, मैं एक ऐसी कहानी बताने लगता हूं जो राष्ट्रहित के खिलाफ है तो क्या केबीसी इसे प्रसारित करेगा'?
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि विनय खरे की पत्नी श्रद्धा खरे ने केबीसी 13 में पिछले महीने भाग लिया था। उन्होंने शो में बताया था कि वो घरेलू हिंसा से कैसे बची थीं और कैसे उनके पति ने कभी भी उनकी महत्वकांक्षा या सपनों का समर्थन नहीं किया।इसके बाद बर्बाद शादी से उबरने के लिए उन्होंने तलाक का फैसला किया। बता दें कि वो शो में महज 10 हजार रुपये जीत पाई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed