शूटिंग शुरू होते ही जसवीर कौर ने किया बड़ा धमाका, इस धारावाहिक में की एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिटलर दीदी, इश्क का रंग सफेद, ससुराल सिमर का जैसे टीवी धारावाहिकों में नजर आ चुकी अभिनेत्री जसवीर कौर की एंट्री अब धारावाहिक 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' में होने वाली है। इस शो में वह अभिनेत्री गौरी टोंक की जगह लेंगी जो इस धारावाहिक में परमीत सिंह का किरदार निभा रही थीं। इस धारावाहिक की शूटिंग लगभग तीन महीने के बाद बीते मंगलवार को ही शुरू हो चुकी है। इस शो के प्रशंसकों के लिए निर्माताओं की तरफ से यह पहला बदलाव है।
शो में मिले किरदार के बारे में जसवीर कौर ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इस शो का हिस्सा बनने का मौका मिला। यह शो एकदम अनोखा है और दर्शक भी इससे जुड़े हुए हैं। शो में हीर और विराट की जिंदगी के नए पहलू में मैं विराट की मां बनकर एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हूं। दर्शकों के लिए भी तीन साल बाद मेरा एक नया अवतार देखना नया अनुभव होगा। एक लंबे समय बाद यह इंडस्ट्री फिर से शुरू हुई है, ठीक वैसे ही मेरे लिए भी यह एक नई शुरुआत है। मैं अपने हिस्से की शूटिंग जल्द शुरू करूंगी। मुझे भरोसा है कि दर्शक परमीत के किरदार को खूब प्यार देंगे।'
जब मार्च के अंतिम सप्ताह में इस शो का टेलीकास्ट रोका गया था, तब कहानी में हीर विराट के साथ भाग जाती है और फिर शादी कर लेती है। अब लॉकडाउन के बाद इस शो में दर्शकों को विराट और हीर की इस नई जिंदगी के पहलू को दिखाया जाएगा। बता दें कि जसवीर कौर को अंतिम बार एंड टीवी के शो 'वारिस' में हरजीत बाजवा के किरदार में देखा गया था। इस शो के दौरान ही गर्भवती होने की वजह से उन्होंने अपने काम से आराम ले लिया था। अब वह तीन साल बाद फिर से पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
पढ़ें: 'महाभारत' में इस किरदार के लिए गोविंदा और चंकी पांडे ने दिया था ऑडिशन, इस शो में हुआ खुलासा