Anupamaa: लीप के बाद क्या अद्रिजा रॉय की सीरियल ‘अनुपमा’ से होगी छुट्टी? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
जल्द ही टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में लीप आने वाला है। सीरियल की लीड कैरेक्टर अनुपमा एक नए सफर पर निकलेगी, अपने सपनों को पूरा करेगी। इस सीरियल में लीड रोल रुपाली गांगुली निभाती हैं। साथ ही एक अहम किरदार में अद्रिजा रॉय भी नजर आती हैं। लीप के बाद वह इस सीरियल का हिस्सा होंगी या नहीं? इस बात पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।
विस्तार
टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बने रहने के लिए टीवी सीरियल के मेकर्स वक्त-वक्त पर कहानी में बदलाव करते रहते हैं। रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ में कई बार लीप आ चुका है, इस सीरियल की कहानी में नए किरदार भी जुड़ते रहते हैं। बस अनुपमा यानी रुपाली के किरदार के ईद-गिर्द सीरियल की कहानी चलती रहती है। जल्द ही इस सीरियल में एक नया लीप आने वाला है, अनुपमा अब मुंबई में संघर्ष करेगी। नए प्रोमो में इस बात की झलक मिलती है।
अद्रिजा क्या सीरियल का हिस्सा नहीं होंगी
सीरियल ‘अनुपमा’ में लीप आने वाला है, इसी खबर के बीच यह अटकल भी सुनने को मिल रही है कि सीरियल में अद्रिजा रॉय नहीं नजर आएंगी। इस बात को अद्रिजा ने इंडिया फोरम से बातचीत की। एक्ट्रेस का कहना है कि अनुपमा की नई जर्नी के बारे में उन्हें अभी ज्यादा कुछ नहीं पता है। हां, यह दिलचस्प जरूर होगी। अद्रिजा कहती हैं, ‘आप सीरियल देखिएगा, मजा आएगा।’
रुपाली के साथ अच्छा रिश्ता
सीरियल ‘अनुपमा’ में लीड कैरेक्टर निभाने वाली रुपाली गांगुली और अद्रिजा के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों को सेट पर अक्सर मस्ती-मजाक करते देखा जाता है। अद्रिजा, रुपाली के साथ अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा करती हैं।
टीआरपी लिस्ट में टॉप पर अनुपमा
सीरियल ‘अनुपमा’ की बात करें तो यह अपनी कहानी के कारण महिला दर्शकों के बीच मशहूर है। साथ ही टीआरपी लिस्ट में भी अकसर टॉप पर बना रहता है। हालिया टीआरपी लिस्ट में भी इस सीरियल ने ‘उड़ने की आशा’ सीरियल को पछाड़ते हुए टॉप पर जगह बनाई।