फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Anupamaa Serial Actress Rupali Ganguly Attend Paparazzi Wedding

Rupali Ganguly: क्यों पैपराजी की शादी में पहुंचीं रुपाली गांगुली? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Fri, 21 Mar 2025 11:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 21 Mar 2025 11:14 PM IST
सार

रुपाली गांगुली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक पैपराजी की शादी में शामिल हो रही हैं। इस मौके पर अभिनेत्री काफी खुश भी नजर आईं। आखिर इस शादी में वह क्यों पहुंची हैं, जानिए कारण?  

विज्ञापन
Anupamaa Serial Actress Rupali Ganguly Attend Paparazzi Wedding
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम@rupaliganguly

विस्तार

रुपाली गांगुली सीरियल ‘अनुपमा’ में ऐसी महिला के किरदार में नजर आती हैं, जो हर किसी को खुश रखती है, सबका ख्याल रखती है, अपने वादे को निभाती है। ऐसा लगता है कि असल जिंदगी में भी रुपाली गांगुली के अंदर ये गुण शामिल हो चुके हैं। हाल ही में वह एक पैपराजी की शादी में नजर आईं। 

विज्ञापन


जो वादा किया वो निभाया 
पिछले दिनों भी एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक पैपराजी ने रुपाली गांगुली को कहा कि वह अपनी शादी में उनको बुलाना चाहता है। इस बात पर अभिनेत्री मुस्कुरा दी थी। अब एक नए वायरल वीडियो में रुपाली एक पैपराजी की शादी में दिख रही हैं। दुल्हा-दुल्हन की तरफ आगे बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: ‘अनुपमा’ सीरियल की रुपाली ने साझा की एक लिस्ट, अभिनेत्री ने बताया क्या-क्या मन को भाता है? 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


लाल साड़ी में दिखी रुपाली
रुपाली गांगुली ने शादी में लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। वह स्टेज पर दुल्हा-दुल्हन को बधाई दे रही हैं। इस मौके पर शादी में शामिल हुए लोग भी रुपाली की फोटो खींच रहे हैं। रुपाली भी दुल्हा-दुल्हन के साथ फोटो पोज दे रही हैं।  

ये खबर भी पढ़ें: Manish Goel: सीरियल ‘अनुपमा’ में मनीष गोयल की दमदार एंट्री, पुराने किरदार अनुज से तुलना पर तोड़ी चुप्पी 

टीआरपी चार्ट में टॉप पर सीरियल 
रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ के बारे में बात करें तो 10वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह टॉप पर बना हुआ है। हाल ही में सीरियल में एक नए किरदार की भी एंट्री हुई है। इस नए किरदार को अभिनेता मनीष गोयल निभा रहे हैं। मनीष टीवी सीरियल की दुनिया में जाना-माना नाम हैं, चुनौतिपूर्ण किरदार करने के लिए वह जाने जाते हैं। वह सीरियल 'अनुपमा' का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। 

 

  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed