फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   international joke day bhabi ji ghar par hain and happu ki ultan paltan &tv shows make you laugh

International Joke Day: हंसगुल्लों की ये यादें चेहरे पर ले आएंगी मुस्कान, आपने किसी को हंसाया क्या!

Thu, 01 Jul 2021 11:01 AM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 01 Jul 2021 11:01 AM IST
सार

  • अंतराष्ट्रीय जोक डे पर आपको हसाएंगे एंडटीवी के कलाकार 
  • अंतराष्ट्रीय जोक डे पर गुदगुदाने के लिए हो जाइए तैयार 
  • आज एंडटीवी पर फूटेंगे हंसी के फुहारे

विज्ञापन
international joke day bhabi ji ghar par hain and happu ki ultan paltan &tv shows make you laugh
और भई क्या चल रहा है - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

आज ‘इंटरनेशनल जोक डे‘ है। आपने किसी को कोई चुटकुला आज सुनाया क्या? नहीं सुनाया तो कोई बात नहीं हम आपके लिए कुछ ऐसे किस्से, संवाद और अंदाज समेट लाए हैं जिन्होंने दर्शकों के साथ-साथ किरदारों को भी हंसने पर मजबूर कर दिया। एण्डटीवी भी अपने हल्के-फुल्के टाइमबैंड और मजेदार शो के जरिए दर्शकों के लिए लेकर आया है अनलिमिटेड मस्ती और ठहाके। ये ठहाके रात 9.30 बजे से रात 11 बजे तक जारी रहेंगे। मस्ती और मजाक का ये सफर ‘और भाई क्या चल रहा है?' से शुरू होगा, जिसमें मिश्रा और मिर्जा परिवार अपने मजेदार नोंकझोंक और झगड़ों से आपको ठहाके लगाने पर मजबूर कर देगा। इसके बाद आएगा ‘हप्पू की उलटन पलटन' के टेढ़ी मूंछ वाले दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) का नंबर। ठहाकों के इस बैंड का फिनाले ‘भाबीजी घर पर हैं'  से होगा जो आपको भाबियों और उनके गड़बड़झाला करने वाले पतियों की बातों से हंसाएगा।

विज्ञापन


जैसा कि आप जानते ही है कि सकीना मिर्जा और शांति मिर्जा के बीच नोंकझोंक अक्सर घमासान रूप ले लेती है, लेकिन दर्शकों के लिये तो ये सिर्फ ठहाके लगाने का मौका है। चाहे कुकरी हो, वह हवेली हो और यहां तक कि उनके बच्चे भी इन दोनों के लिये सारी चीजें सिर्फ कॉम्पीटिशन है। सकीना मिर्जा (आकांशा शर्मा) अपने मां होने के हुनर गिनवाते हुए कहती है, ‘‘भाभी, हम तो ईनाम को रोज बादाम खिलाते हैं, ताकि उसका दिमाग एकदम तेज हो और उसे सब याद रहे।‘‘ इसके जवाब में शांति मिर्जा (फरहाना फातिमा) तपाक से कहती है, ‘‘क्या बात कर रही हो सकीना, हमारे गुड्डू को तो हमारे हाथ में बेलन देखते ही सबकुछ याद आ जाता है।‘‘

विज्ञापन

international joke day bhabi ji ghar par hain and happu ki ultan paltan &tv shows make you laugh
हप्पू की उलटन पलटन - फोटो : अमर उजाला मुंबई

दरोगा हप्पू सिंह और उसकी दबंग राजेश (कामना पाठक) अपने बोलती-बंद वाले कॉमिक डायलॉग के लिए जाने जाते हैं। एक दिन राजेश कहती है, ‘‘सुनो, हम क्या मोटे लग रहे हैं?" ‘हप्पू तुरंत ही जवाब देता है, ‘नहीं-नहीं, तुम तो बिलकुल परफेक्ट हो!' राजेश शर्मा जाती है और बड़े ही प्यार से कहती है, ‘‘तो हमको उठाकर किचन तक ले चलो, बहुत भूख लग रही है!" उधर से बहुत ही बेरूखी से जवाब देते हुये हप्पू कहता है, ‘रुको, हम फ्रिज ही उठाकर ले आते हैं।‘' ऐसी नोंकझोंक में ही होती है इनकी प्यार भरी बातें। हप्पू सिंह अक्सर अपनी बीवी राजेश (कामना पाठक) और मां कटोरी अम्मा (हिमानी शिवपुरी) के बीच पिसता रहता है, इसके साथ ही यह घरेलू कॉमेडी आपके ठहाकों का ठिकाना बन जाती है।
 

international joke day bhabi ji ghar par hain and happu ki ultan paltan &tv shows make you laugh
भाबी जी घर पर हैं - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे) की फिसलती जबान हमेशा ही हंसी का कारण बनती रहती है। विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) अपनी भाबी को सही करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देते। अनीता भाबी (नेहा पेंडसे) और विभूति को डिनर पर बुलाया जाता है और ऐसे ही एक परिस्थिति में कुछ ऐसी घटना घटती है जो आपको हंसा देगी। अंगूरी भाबी उत्साह के मारे गलती से बोल जाती हैं, ‘थैंक यू, स्मूच!‘‘ विभूति तुरंत ही आगे आता है और बड़े ही भोलेपन से बताता है, ‘भाबीजी स्मूच नहीं, स्मूच तो ये होता है।' वह इसे दिखाने के लिये अपने होंठ से पाउट बनाता है और ठीक उसी समय अनीता भाबी रूखेपन से कहती हैं, ‘हर चीज एक्सप्लेन करने की जरूरत नहीं है विभू। भाबी, यह थैंक यू सो मच होता है।'  इस पर अंगूरी अपना वही जाना-पहचाना तकियाकलाम बोलती है, ‘सही पकड़े हैं!' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed