फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   hunarbaaz finale updates know the name of colors tv reality show winner and prize money details

Hunarbaaz finale: कुछ ही देर में चुना जाएगा हुनरबाज का विनर, जीतने वाले को मिलेगी मोटी रकम

Sun, 17 Apr 2022 09:41 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 09:41 PM IST
सार

कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो हुनरबाज देश की शान अपने आखिरा पड़ाव पर आ गया है, आज यानी 17 अप्रैल को ग्रैंड फिनाले का आगाज हो चुका है। शो चाहें जो भी जीते विनर को ट्रॉफी के साथ ही मोटी रकम भी मिलने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि शो को जीतने वाले को हुनरबाज की ट्रॉफी के साथ मिलेगी कितनी रकम।

विज्ञापन
hunarbaaz finale updates know the name of colors tv reality show winner and prize money details
हुनरबाज ग्रैंड फिनाले - फोटो : insta

विस्तार

कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो हुनरबाज देश की शान अपने आखिरा पड़ाव पर आ गया है, आज यानी 17 अप्रैल को ग्रैंड फिनाले का आगाज हो चुका है और टैलेंट की खान देश की शान हुनरबाज के विनर के नाम से पूरी तरह से पर्दा उठने के लिए  तैयार है। शो में करण जौहर, मिथुन चक्रवर्ती और परिणिती चोपड़ा प्रतिभागियों को जज करते नजर आते हैं। हुनरबाज के ग्रैंड फिनाले में नीतू कपूर ने भी शिरकत की है। शो चाहें जो भी जीते विनर को ट्रॉफी के साथ ही मोटी रकम भी मिलने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि शो को जीतने वाले को हुनरबाज की ट्रॉफी के साथ मिलेगी कितनी रकम।

विज्ञापन

कलर्स के शो हुनरबाज में प्रतिभागियों ने पूरे शो के दौरान एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी हैं, जिसे देखकर कभी जज हैरान रह गए तो कभी भावुक हो गए। आज भी सभी प्रतिभागी ग्रैंज फिनाले के लिए जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रहे हैं। आकाश और सुखदेब एक जबरदस्त ग्रैंड फिनाले लेवल की परफॉर्मेंस देने वाले हैं, जिसका प्रोमो भी सामने आ चुका है और जज उनकी परफॉरमेंस देखकर हैरान रह गए हैं। आप मिस मत करिए।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन

विनर को मिलेगी ट्रॉफी के साथ इतनी रकम
यो हाइनेस, सुखदेव, आकाश सिंह, हार्मनी ऑफ द पाइन्स ऑर्केस्ट्रा, रॉकनामा सूफी रॉक बैंड, संचिता और सुब्रतम और अनिर्बान में से एक हुनरबाज की ट्रॉफी और 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार अपने घर ले जाएगा। उपविजेता को नकद पुरस्कार के रूप में 5 लाख रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed