{"_id":"690b781a94eb5a0ce3098ddb","slug":"hina-khan-recreats-k3k-kajol-anjali-iconic-dialogue-video-viral-2025-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करीना के बाद अब हिना खान ने की काजोल की एक्टिंग, रोहित रॉय ने किया मजेदार कमेंट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
करीना के बाद अब हिना खान ने की काजोल की एक्टिंग, रोहित रॉय ने किया मजेदार कमेंट
Wed, 05 Nov 2025 11:25 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:25 PM IST
सार
Hina Khan Viral Video: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में करीना कपूर के प्रसिद्ध किरदार की एक्टिंग की थी। वहीं आज हिना ने K3G फिल्म से काजोल का फेमस डायलॉग दोहराया।
विज्ञापन
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
विस्तार
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री हिना खान अपने फैंस को कुछ न कुछ करके हैरान कर देती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर करीना कपूर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 'पू' के किरदार की एक्टिंग की थी। जिसका वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आया। वहीं आज हिना ने इसी फिल्म से काजोल के एक डायलॉग को दोहराया। जिसको सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
हिना का दिलचस्प वीडियो
हिना ने राजस्थानी लहंगा और शाही गहनों के साथ हल्का मेकअप लुक अपनाया। जिसे देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। हिना ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में काजोल के मशहूर डायलॉग 'वो मेरी दुकान हडपना चाहता है' को मस्ती भरे अंदाज में पेश किया। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, 'और रीलिंग जारी है…।' इस पोस्ट पर अभिनेता रोहित रॉय ने कमेंट किया, 'प्रिय, तुम्हारी चमक को कोई फीका नहीं कर सकता।' वहीं अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी ने लिखा, 'प्यारा है।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
हिना का करियर
हिना खान ने टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई। यह शो 12 जनवरी 2009 को शुरू हुआ था और हिना 8 साल तक इसका हिस्सा रहीं। इसके बाद उन्होंने 'कान फिल्म फेस्टिवल' में भी हिस्सा लिया, जहां उनके स्टाइल की खूब तारीफ हुई। उनकी रेड कार्पेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

हिना की कैंसर से जंग
हिना इस समय अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं। पिछले साल उन्हें स्तन कैंसर का पता चला, जिसके बाद से वह इस बीमारी से बहादुरी से लड़ रही हैं। वह कैंसर के बारे में जागरूकता भी फैला रही हैं और अपनी इस जंग को लोगों के साथ साझा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि कीमोथेरेपी की वजह से उनके बाल झड़ गए, इसलिए वह विग पहनती हैं।
यह भी पढ़ें: आदित्य धर के साथ 'हक' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं यामी, कूल लुक में नजर आए इमरान हाशमी, कई सेलेब्स हुए शामिल