फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   FWICE and cintaa stop shooting due to working conditions payments and duty hours

ठाकरे सरकार से बड़ी निकली 'फेडरेशन सरकार', रोक दी इन नौ धारावाहिकों की आज से शुरू होने वाली शूटिंग

Tue, 23 Jun 2020 11:45 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 23 Jun 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
FWICE and cintaa stop shooting due to working conditions payments and duty hours
शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया के आदेश के बाद भी हिंदी मनोरंजन जगत में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज की अपनी ही सरकार चल रही है। टीवी के चर्चित धारावाहिक कुमकुम भाग्य, कुर्बान हुआ, कुंडली भाग्य जैसे नौ शोज की मंगलवार से शुरू होने वाली शूटिंग एक बार फिर से रुक गई है। फिल्मी कलाकारों और कामगारों के नेताओं का कहना है कि निर्माताओं ने उनकी तरफ से तय किए गए सभी नियमों का पालन नहीं किया है। सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज ने सोमवार को एकऑनलाइन मीटिंग के जरिए इन धारावाहिकों की शूटिंग रोकने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के काम को रुके हुए लगभग तीन महीने से ज्यादा बीत चुके हैं। इस महीने की शुरुआत में ही सरकार ने शूटिंग शुरू करने की अनुमति दे दी थी लेकिन मजदूरों की फेडरेशन और कलाकारों की यूनियन अपनी तरफ से तय किए गए नियमों पर अडिग हैं। वह शूटिंग शुरू करने की इजाजत तब ही देंगे जब निर्माता अपने साथ काम करने वाले लोगों को 50 लाख रुपये तक का बीमा और आठ घंटे की शूटिंग शिफ्ट का वादा लिखित तौर पर करते हैं। विवाद की जड़ यह भी है कि इंडियन फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल ने सिनटा और फेडरेशन की इन मांगों को अपने निर्माताओं पर लागू नहीं करवाया।

विज्ञापन

FWICE and cintaa stop shooting due to working conditions payments and duty hours
अमित बहल - फोटो : सोशल मीडिया

सिनटा और फेडरेशन के बीच सोमवार को हुई ऑनलाइन मीटिंग के बाद सिनटा के सीनियर ज्वाइंट सेक्रेट्री और चेयरपर्सन अमित बहल का कहना है, 'अगर ऐसी स्थिति को देखते हुए मैं किसी शूटिंग पर जाने की हिम्मत नहीं कर रहा हूं तो मैं यह कैसे आशा कर सकता हूं कि मेरी यूनियन से जुड़े लोग उस काम को आगे बढ़कर कर सकते हैं।' फेडरेशन का भी सिनटा के सुर में सुर मिलाकर कहना है कि यह सभी शर्ते मई में ही तय की गई थीं। फेडरेशन के प्रमुख बीएन तिवारी का कहना है, 'बकाए का भुगतान और समय से भुगतान जैसी हमारी शर्तों को आईएफटीपीसी ने पूरा नहीं किया है। उन्होंने हमारी 50 लाख रुपये की बीमा की मांग को 10 लाख रुपये तक घटा दिया है। इसलिए फेडरेशन और सिनटा ने संयुक्त रुप से फैसला लिया है कि हमारे कलाकार और तकनीशियन फिलहाल काम नहीं करेंगे।'

वहीं, आईएफटीपीसी के टीवी विंग के प्रमुख जेडी मजीठिया का कहना है कि मंगलवार से शूटिंग शुरू नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा, 'हम जल्द ही सभी लोगों का बीमा सुनिश्चित करके शूटिंग शुरू करेंगे। आठ घंटे की शिफ्ट तो मुमकिन नहीं है। दरअसल, यह बिजनेस 12 घंटे के काम करने के लिए ही बना है। बाकी सभी निर्माता सभी लोगों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखेंगे।' वहीं, 'तुमसे है राब्ता' और 'कुर्बान हुआ' जैसे धारावाहिकों के निर्माता आमिर जाफर ने कहा है कि वह 25 जून से शूटिंग करने जा रहे हैं। इस दौरान सरकार की तरफ से जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। साथ ही कलाकारों और तकनीशियनों के बीमा की व्यवस्था भी की जाएगी। मंगलवार से जिन धारावाहिकों की शूटिंग शुरू होने जा रही थी, वह हैं; गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा, तुमसे है राब्ता, कुमकुम भाग्य, कुंडली भाग्य, कुर्बान हुआ, सारेगामापा लिटिल चैंप्स, अगाबाई सासूबाई, प्रेम पॉइजन पंगा और सारेगामापा पंजाबी।

पढ़ें: लॉकडाउन में घर पहुंचते ही इस अभिनेता की हुई ऐसी 'हालत', खेत में सींचाई करते आए नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed