फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   eid mubarak wishes by tv actress hina khan dhurandhar ayesha aamna sharif Shoaib Ibrahim

Eid Mubarak: हिना खान से लेकर शोएब इब्राहिम ने फैंस को दी ईद की शुभकामनाएं, शेयर की चांद की तस्वीर; लिखा नोट

Fri, 20 Mar 2026 11:40 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 20 Mar 2026 11:40 PM IST
सार

Eid 2026: ईद पर टीवी सेलेब्स ने अपने फैंस के साथ ईद वाला लुक शेयर किया। इसके साथ उन्होंने अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं भी दीं।

 

विज्ञापन
eid mubarak wishes by tv actress hina khan dhurandhar ayesha aamna sharif Shoaib Ibrahim
ईद अल-फितर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज 20 मार्च को ईद अल फितर का त्योहार पूरी दुनिया भर में मनाया जा रहा है। जैसे ही चांद आसमान में दिखाई देता है, जो रमजान के अंत का संकेत भी मिल जाता है। स्वादिष्ट दावतें और मेल-मिलाप से भरा ईद का त्योहार सेलेब्स भी मना रहे हैं। हिना खान से लेकर शोएब इब्राहिम तक हर कोई अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दे रहा है।

विज्ञापन

हिना खान
टीवी अभिनेत्री हिना खान ने अपने फैंस को ईद अल-फितर की शुभकामनाएं दी हैं। हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चांद की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ हिने ने लिखा, 'चांद मुबारक'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आयशा खान
'धुरंधर' के गाने 'शरारत' से प्रसिद्ध हुईं आयशा खान ने भी अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। आयशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खाने की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ आयशा ने लिखा, 'चांद रात मुबारक।'

विज्ञापन

शोएब इब्राहिम
टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम ने भी अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चांद की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ शोएब ने लिखा, 'चांद मुबारक'। इसके साथ ही शोएब ने लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया।

आमना शरीफ
कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री आमना शरीफ ने भी अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। आमना ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट ईद का लुक शेयर किया है। इन शानदार तस्वीरों के साथ आमना ने कैप्शन में लिखा, 'चांद मुबारक।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by aamna sharif (@aamnasharifofficial)


सोनी राजदान
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी उनके सभी चाहने वालों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। सोनी ने एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जिसमें चांद नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ईद मुबारक।'

निमरत कौर
निमरत कौर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चांद की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने सभी को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, 'सभी को चांद मुबारक'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed