फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Dolly sohi parineeti show fame victim cervical cancer actress share her bald look in latest post

Dolly Sohi: सर्वाइकल कैंसर से जूझ रहीं 'परिणीति' से मशहूर हुईं डॉली सोही, पोस्ट साझा कर फैंस को दी जानकारी

Sat, 11 Nov 2023 10:42 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 11 Nov 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
Dolly sohi parineeti show fame victim cervical cancer actress share her bald look in latest post
डॉली सोही - फोटो : social media
डॉली सोही छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में 'परिणीति' सीरियल से टेलीविजन पर वापसी की हैं। डॉली सोही से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी है कि वे एक घातक बीमारी से जूझ रही हैं। इस पोस्ट के सामने आने के बाद उनके फैंस दुखी हो गए हैं और जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नोट में कही यह बात   
डॉली सोही के पोस्ट की बात करें तो अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बाल्ड तस्वीर साझा की हैं। अभिनेत्री ने बताया कि वे सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं। इस पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने एक नोट भी साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा, 'अपना प्यार और दुआएं भेजने के लिए शुक्रिया, जिंदगी में उतार चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन अगर आपके पास इससे लड़ने की क्षमता है तो आपकी राह आसान हो जाएगी, यह आप तय करेंगे कि आपको आपका सफर कैसे तय करना है, सफर यहीं खत्म करना है या बचे रहना है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Saiyami Kher: 'शारीरिक रूप से यह चुनौतीपूर्ण था', 'घूमर' में खिलाड़ी की भूमिका निभाने पर बोलीं सैयामी खेर
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर पर क्या बोलीं अभिनेत्री
हाल ही में, अभिनेत्री ने मीडिया से अपनी बीमारी को लेकर बात की। डॉली सोही ने कहा, मुझे छह से सात महीने पहले लक्षण दिखे थे, लेकिन मुझे इस बीमारी के बारे में पता नहीं था और मैंने नजरअंदाज कर दिया। कुछ समय बाद जब दर्द सहना मुश्किल हो गया तो मैं डॉक्टर के पास गई और टेस्ट कराए।'

फैंस कर रहे प्रार्थना 
डॉली सोही ने बताया कि टेस्ट से पहले उन्हें कहा गया कि उन्हें अपना यूटेरस निकलवाना होगा। उसके बाद जब डॉक्टर ने आगे के टेस्ट कराए तो पता चला कि सर्वाइकल कैंसर है। जिसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ। अभिनेत्री के फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Tiger 3: यशराज की जासूसी दुनिया का कौन बनेगा बिग बॉस, शेनॉय की खाली की गई जगह पर क्या इनकी होगी ताजपोशी?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed