फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Dipika Kakar Health Update: Sasural Simar Ka fame actress undergoes laser procedure cyst

सर्जरी के बाद अस्पताल से घर लौटीं दीपिका कक्कड़; दुआओं के लिए फैंस का जताया आभार; जानिए अब कैसी है तबीयत?

Fri, 27 Feb 2026 12:07 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 27 Feb 2026 12:07 AM IST
सार

Dipika Kakar Health: टीवी शो 'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हाल ही में सिस्ट की एक सर्जरी हुई है। इसके लिए बीते मंगलवार को वे अस्पताल में भर्ती हुई थीं। जानिए अब कैसी है दीपिका की तबीयत?

विज्ञापन
Dipika Kakar Health Update: Sasural Simar Ka fame actress undergoes laser procedure cyst
दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने बीते वर्ष लिवर कैंसर को सफलतापूर्वक मात दी। इसके लिए उनकी एक लंबी सर्जरी हुई थी। इससे जुड़ा जांच और उपचार जारी है। इस बीच बीते दिनों उन्हें पेट में तेज दर्द उठा। मेडिकल जांच में पता चला कि दीपिका के पेट में एक 13 एमएम का एक सिस्ट है। इसकी सर्जरी के लिए उन्हें बीते मंगलवार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। सर्जरी सफल रही और अब वे घर वापस आ गई हैं। दीपिका ने अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया है।

विज्ञापन


दीपिका को दर्द में राहत
दीपिका कक्कड़ ने अपने व्लॉग 'दीपिका की दुनिया' से गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने दुआओं के लिए फैंस का आभार जताया है। एक्ट्रेस ने कहा कि सर्जरी सफल रही। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उपचार कैसे हुआ? अचानक पेट में दर्द हुआ और तुरंत सर्जरी करानी पड़ी। दीपिका के मुताबिक, इस बार सर्जरी के बाद  भी उन्हें बहुत तेज दर्द महसूस हुआ था। हालांकि, अब दर्द में पहले से काफी राहत है। 

विज्ञापन
Trending Videos

लेजर प्रोसीजर से हुआ उपचार
लिवर कैंसर से जंग जीत चुकीं दीपिका कक्कड़ के पेट में बीते दिनों 13एमएम का एक सिस्ट डिटेक्ट हुआ। इसके बाद मंगलवार 24 फरवरी को वे सर्जरी के अस्पताल में भर्ती हुईं। उनका लेजर प्रोसीजर किया गया। दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया और व्लॉग के जरिए फैंस को बताया कि प्रोसीजर सफल रहा है और दीपिका अब पहले से बेहतर हैं। वहीं, अब दीपिका ने अपने व्लॉग पर नया वीडियो साझा कर फैंस का आभार जताया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dipika-Shoaib (@dipikshoaib)




बोलीं- 'डॉक्टर्स ने बहुत हिम्मत दी'
दीपिका ने कहा, 'इस बार जब मैं हॉस्पिटल गई थी तो बहुत ज्यादा घबराई हुई थी। पेट में दर्द भी बहुत ज्यादा था, लेकिन डॉक्टर्स ने बहुत सपोर्ट किया। बहुत हिम्मत दी'। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'इस बार होश में आने के बाद पेट में आधे घंटे तक जो दर्द हुआ, वह असहनीय था। मगर, निकल गया वह वक्त भी। आप सभी ने बहुत दुआएं कीं। उसके लिए आभार'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed