फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   covid 19 west bengal government order allowing shooting from 10th june

पश्चिम बंगाल में 10 जून से सीरियल की शूटिंग की अनुमति, इंटीमेट सीन फिल्माने पर रोक

Thu, 04 Jun 2020 11:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 04 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
covid 19 west bengal government order allowing shooting from 10th june
शूटिंग (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करीब दो महीने के लॉकडाउन के बाद अब धीरे-धीरे ढील दी जा रही है। अनलॉक वन के तहत देश के कई राज्यों में यातायात से लेकर जरूरत की दुकानें खोलने में रियायत दी गई है। दो महीने से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की शूटिंग भी रुकी हुई है। पश्चिम बंगाल सरकार ने कदम उठाते हुए एलान किया कि 10 जून से बंगाली टीवी सीरियल की शूटिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के मंत्री अरूप बिस्वास ने कहा कि 'बंगाली टीवी सीरियल की शूटिंग 10 जून से शुरू होगी। हालांकि इस दौरान बाल कलाकारों को अनुमति नहीं होगी। साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमण को रोकने के लिए सभी उपाय करने होंगे।' अरूप बिस्वास राज्य के पीडब्ल्यूडी, युवा मामले और खेल मंत्री हैं। साथ ही वो मनोरंजन उद्योग भी देखते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'बुजुर्ग अभिनेता जिनकी उम्र 65 साल से ज्यादा है उन्हें लिखित रूप में देना पड़ेगा, तब जाकर वो शूटिंग कर सकते हैं।' इससे पहले अरूप बिस्वास ने टेलीविजन निर्माताओं, कलाकारों और तकनीशियनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। बैठक के बाद आम सहमति से ये फैसला लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मौजूद एक निर्माता ने बताया कि 'ये फैसला भी लिया गया है कि अभी इंटीमेट सीन नहीं फिल्माए जाएंगे।' 

30 मई को राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर बताया था कि एक जून से सीरियल्स, वेब सीरियल और फीचर फिल्म्स की शूटिंग की जा सकती है। इस दौरान अधिकतम 35 लोगों की अनुमति होगी। हालांकि रियलिटी शोज की शूटिंग अभी नहीं हो सकेगी।


सात जून को एक और बैठक होगी जिसमें फिल्मों और वेबसीरीज की शूटिंग को फिर से शुरू करने के उपाय तय किए जाएंगे। 

राज्य सरकार के इस फैसले के बाद निर्माता-निर्देशक लीना गंगोपाध्याय ने कहा कि 'कोविड 19 के बाद काफी बदलाव आए हैं। अब हमें इसी तरह काम करना होगा। रही बात इंटीमेट सीन की तो टीवी सीरियल में आमतौर पर ऐसे सीन नहीं होते। अगर जरूरत हुई तो हम सीन में उस तरह बदलाव करेंगे।' 

कोरोना वायरस से जूझ रहीं ये अभिनेत्री, अब दोस्तों ने भेजा खास संदेश
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed