{"_id":"5926c02e4f1c1b2144536f04","slug":"comedian-sunil-grover-live-show-in-ahmedabad-has-been-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानूनी पचड़े में फंसे सुनील ग्रोवर, लाइव शो हुआ कैंसिल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कानूनी पचड़े में फंसे सुनील ग्रोवर, लाइव शो हुआ कैंसिल
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Thu, 25 May 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की मुश्किलें घटने की बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। जब से उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ा है तभी से वो अलग-अलग शहरों में लाइव शो कर रहे हैं। उनके शो को लोग पसंद भी कर रहे हैं लेकिन इस शो ने उनके लिए एक और परेशानी खड़ी कर दी है। दरअसल, सुनील को 27 मई को अहमदाबाद में शो करना था जिसे अब कैंसल कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि अहमदाबाद के एक इवेंट ऑर्गनाइजर राजपाल शाह ने सुनील पर आरोप लगाया था कि वो उनका शो नहीं कर रहे हैं। राजपाल शाह ने सुनील और उनके इवेंट ऑर्गनाइजर देवांग शाह के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की शिकायत भी दर्ज कराई है। उनके मुताबिक सुनील और देवांग ने 27 मई को अहमदाबाद में शो करने का वादा किया था लेकिन अब वह अपने कॉन्ट्रैक्ट से मुकर गए हैं। राजपाल का कहना है कि सुनील किसी और जगह ज्यादा पैसे में वही शो कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर, अली अजगर, सुगंधा मिश्रा, चंदन प्रभाकर और संकेत भोंसले पहली बार एक साथ अहमदाबाद के 'The Arena by TransStadia' में शो करने वाले थे। ये शो का वेन्यू था।
विज्ञापन
यहां के एक अधिकारी ने मिरर को बताया, 'सब कुछ सही चल रहा था। इस शो के ज्यादातर टिकट बिक भी गए थे लेकिन कल ही हमें ये पता चला कि शो कैंसल कर दिया गया है। ऑर्गेनाइजर ने कुछ कानूनी समस्याओं के कारण शो को कैंसल कर दिया है।'
इस बारे में TransStadia ने खुद भी सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।