फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss OTT 3 Latest Highlights Sana Sultan vada pav girl ranvir shorey lovekesh kataria armaan malik

Bigg Boss OTT 3 Latest Highlights: राशन टास्क हारने पर घरवालों को मिली सजा, आपस में भिड़े ये प्रतिभागी

Wed, 26 Jun 2024 12:36 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 26 Jun 2024 12:36 AM IST
सार

'बिग बॉस ओटीटी 3' के हालिया एपिसोड में एक बार फिर जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिली है। साथ ही राशन टास्क हारने पर बिग बॉस ने प्रतियोगियों को बड़ी सजा दी है। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Latest Highlights Sana Sultan vada pav girl ranvir shorey lovekesh kataria armaan malik
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

'बिग बॉस ओटीटी' के तीसरे सीजन का प्रीमियर शुक्रवार, 21 जून को हुआ, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की जगह अनिल कपूर ने मेजबानी की कमान संभाली। सीजन 3 में सना सुल्तान खान, चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल, शिवानी कुमारी, विशाल पांडे और अरमान मलिक जैसे प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया है। हर बार की तरह इस बार भी शो की शुरुआत से ही धमाल मचता नजर आया है। पहले दिन ही कुछ प्रतियोगियों को आपस में भिड़ते देखा गया था। वहीं, लेटेस्ट एपिसोड में भी कई प्रतिभागियों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली है। आइए 25 जून की हाइलाइट्स पर गौर फरमा लेते हैं-

विज्ञापन

सना सुल्तान से भिड़ीं वड़ा पाव गर्ल 

हालिया एपिसोड में प्रतियोगी सना सुल्तान खान और चद्रिका गेरा दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल के बीच तीखी झड़प हो गई और घर के सदस्य उन्हें शांत कराने की कोशिश करते देखे गए। लड़ाई तब और बढ़ गई जब चंद्रिका ने सना पर शो में भाग लेने वाली प्रतिभागी शिवानी कुमारी की औकात पर बात करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सना सुल्तान ने दी अपनी सफाई 

सना सुल्तान खान ने शिवानी कुमारी के बारे में सफाई दी और कहा कि उन्होंने कभी भी उनके बारे में कुछ नहीं कहा या शो में भाग लेने के लिए उनकी 'औकात' पर सवाल नहीं उठाया। बाद में पौलोमी दास को शिवानी के 'अपरिपक्व' व्यवहार से चिढ़ते हुए देखा गया। अभिनेत्री ने शिवानी से यह भी कहा कि वह हर बहस में अपनी आवाज ऊंची करने के बजाय लोगों की बात सुनना सीखें।

Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में दो पत्नियों संग पहुंचे अरमान मलिक, उर्फी जावेद बोलीं- अगर ये तीनों...

विज्ञापन

राशन टास्क हारे प्रतिभागी 

'बिग बॉस' ने प्रतिभागियों को राशन टास्क दिया। हालांकि, सभी प्रतियोगी इसे भी सफल तरीके से करने में असफल रहे। निष्कर्ष यह निकला कि बिग बॉस ने प्रतियोगियों के राशन में कटौती कर दी। साथ ही उन्होंने बताया कि घरवालों को अगला राशन सात दिन बाद मिलेगा।

Darshan case: रेणुकास्वामी के परिजन ने की सीएम सिद्धारमैया से मुलाकात, मृतक की गर्भवती पत्नी के लिए की यह मांग

शिवानी और रणवीर की हुई झड़प

शिवानी कुमारी और रणवीर शौरी की नोकझोंक ने भी दर्शकों का खासा ध्यान आकर्षित किया। दरअसल, शिवानी कुमारी बर्तन अच्छी तरह से साफ न करने के लिए रणवीर शौरी को बुलाती हैं। हालांकि, रणवीर को शिवानी के बात करने के तरीके से चिढ़ होती है और वह उन्हें तमीज सिखाने लगते हैं। इतना ही नहीं किचन में बर्तन अच्छे से साफ न करने के लिए शिवानी, पौलोमी दास पर भी चिल्लाईं लेकिन टीवी अभिनेत्री ने खुद को शांत रखने और एक और बहस में उलझने के बजाय ठंडे स्वर में जवाब देने का फैसला किया।

Richa Chadha: 'बुरी नजर वाले तेरा मुंह फालतू..., सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल के ट्रोल्स पर भड़कीं ऋचा चड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed