फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss OTT 2 Grand Finale know who is Elvish yadav Winner of Salman Khan show who beats abhishek malhan

Elvish Yadav: एल्विश यादव ने हिला ही डाला 'बिग बॉस ओटीटी 2' का सिस्टम, जानें कौन हैं सलमान खान के शो के विनर?

Tue, 15 Aug 2023 12:17 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 15 Aug 2023 12:17 AM IST
सार

इस बार 'बिग बॉस ओटीटी' की चमचमाती ट्रॉफी और 25 लाख रुपये की प्राइज मनी एल्विश यादव अपने घर लेकर गए हैं। जी हां, एल्विश यादव ने फाइनल में अभिषेक मल्हान को करारी हार दी और बिग बॉस के मंच पर इतिहास रच दिया।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Grand Finale know who is Elvish yadav Winner of Salman Khan show who beats abhishek malhan
एल्विश यादव - फोटो : social media

विस्तार

टीवी के बाद ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का आज रंगारंग कार्यक्रम के साथ अंत हो गया है। मतलब साफ है सलमान खान ने जनता का फैसला सुनाते हुए 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता की घोषणा कर दी है। इस बार 'बिग बॉस ओटीटी' की चमचमाती ट्रॉफी और 25 लाख रुपये की प्राइज मनी एल्विश यादव अपने घर लेकर गए हैं। जी हां, एल्विश यादव ने फाइनल में अभिषेक मल्हान को करारी हार दी और बिग बॉस के मंच पर इतिहास रच दिया। दरअसल, एल्विश यादव पहले ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर ट्रॉफी अपने नाम की। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं एल्विश यादव...

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2 Grand Finale know who is Elvish yadav Winner of Salman Khan show who beats abhishek malhan
एल्विश यादव - फोटो : social media

प्रसिद्ध यूट्यूबर हैं एल्विश यादव
एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' जीतकर सबको बता दिया है कि जो वह कहते हैं उसे पूरा जरूर करते हैं। दरअसल, बिग बॉस ओटीटी विनर ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने से पहले चेतावनी जारी की थी कि वह शो का सिस्टम हिलाकर रख देंगे और उन्होंने बिल्कुल वैसा ही किया। गुरुग्राम में जन्में एल्विश यादव ने महज 24 साल की उम्र में बिग बॉस के मंच से तो सबका दिल जीता ही, लेकिन वह इससे पहले भी लोगों के बीच चर्चा में बने रहते थे। दरअसल, एल्विश एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्होंने 2016 में अपना यह सफर शुरू किया था। एल्विश के यूट्यूब पर तीन चैनल हैं, जिनके जरिए वह फैंस के साथ जुड़े रहते हैं।
Taali Review: गौरी की कहानी में सुष्मिता की अदाकारी ने फूंके प्राण, ‘मैं अटल हूं’ से पहले रवि जाधव की ‘ताली’

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2 Grand Finale know who is Elvish yadav Winner of Salman Khan show who beats abhishek malhan
एल्विश यादव - फोटो : social media

यूट्यूब के साथ यहां से करते हैं कमाई
एल्विश यादव का हरियाणवी अंदाज फैंस को खूब लुभाता है और वह अपने इसी स्टाइल के लिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। वह व्लॉग्स, शॉर्ट फिल्म्स और यहां तक की सेलेब्स को रोस्ट करते हुए वीडियोज भी बनाते हैं, जो उन्हें लाइमलाइट में ले आता है। एल्विश की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह हर महीने अपनी वीडियोज के जरिए करीब आठ से 10 लाख रुपये तक कमाते हैं। लेकिन उनका काम यहीं तक सीमित नहीं है। यूट्यूब से पैसा कमाने के बाद एल्विश ने उसे कई और बिजनेस में इन्वेस्ट किया, जिनसे वह बहुत अच्छा पैसा कमाते हैं और एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। 
Fighter: फैंस को सरप्राइज देने के लिए तैयार ऋतिक-दीपिका, स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगा 'फाइटर' का फर्स्ट लुक

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2 Grand Finale know who is Elvish yadav Winner of Salman Khan show who beats abhishek malhan
एल्विश यादव - फोटो : social media

लग्जरी लाइफ जीते हैं एल्विश यादव
अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर हासिल की इस कमाई से एल्विश ने खुद का एक क्लोदिंग ब्रांड भी खोला है। इसके साथ ही यूट्यूबर का एक एनजीओ भी है। करोड़ों में खेलने वाले एल्विश यादव की लाइफस्टाइल राजा-महाराजाओं से कम नहीं है। उनके पास कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनमें पोर्शे 718 बॉक्सटर सबसे महंगी है। इस गाड़ी की कीमत 1.70 करोड़ से ज्यादा है।  एल्विश यादव को गाड़ियों के साथ ही प्रॉपर्टी खरीदने का भी शौक है।  
Farzi 2: 'फर्जी 2' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर, राज एंड डीके ने शाहिद कपूर की सीरीज पर दिया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed