फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Shiv Thackeray became the new king of the salman khan show

Bigg Boss 16: साजिद खान के संचालन में कंटेस्टेंट्स ने कैप्टेंसी टास्क की बजाई बैंड, घर के नए राजा बने शिव

Mon, 21 Nov 2022 11:47 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 21 Nov 2022 11:47 PM IST
सार

राजा बनने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस की तरफ से एक टास्क दिया गया था, जिसमें राजा बनने की रेस में खड़े शिव, निमृत और अब्दु को घरवाले अपने इशारे में नचाते नजर आए। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Shiv Thackeray became the new king of the salman khan show
शिव ठाकरे - फोटो : instagram/shivthakare9

विस्तार

'बिग बॉस 16' को अपना नया राजा मिल गया है। बीते हफ्ते साजिद खान घर के राजा बने थे और तब उन्हें कई तरह की पावर भी मिली थीं और अब 'बिग बॉस' के घर की सारी सत्ता शिव ठाकरे के हाथ में आ गई है। जी हा, इस हफ्ते 'बिग बॉस' हाउस के किंग शिव ठाकरे बन गए हैं और शिव को राजा की गद्दी पर बैठाने का सारा श्रेय शालीन भनोट को जाता है। हालांकि, राजा बनने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स को 'बिग बॉस' की तरफ से एक टास्क दिया गया, जिसमें राजा बनने की रेस में खड़े शिव, निमृत और अब्दु को घरवाले अपने इशारे में नचाते नजर आए। 

विज्ञापन


इन तीन के बीच हुआ टास्क
दरअसल, 'बिग बॉस' ने टास्क में शिव, निमृत और अब्दु को बाकी घरवालों के हाथ की कठपुतली बनाया था। यानी घरवाले एक-एक करके इन तीनों कंटेस्टेंट्स को अपनी उंगलियों पर नचा सकते थे और यह सब तीन राउंड में हुआ था। इस टास्क का संचालक साजिद खान को बनाया गया था। सबसे पहले नंबर निमृत का आया और उनके सामने प्रियंका चौधरी को खड़ा किया गया। प्रियंका ने निमृत को सौ पुश अप्स करने के लिए कहा। लेकिन निमृत इस टास्क को ठीक से नहीं कर पाईं और वह बाहर हो गईं। 
विज्ञापन


HanuMan Teaser: 'हनुमान' का टीजर रिलीज, कमाल के वीएफएक्स ने जीता फैंस का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


आपसी सहमति से राजा बने शिव
इसके बाद नंबर शिव ठाकरे का आया और उनके सामने मैदान में अर्चना गौतम उतरीं। हालांकि, शिव ने अर्चना गौतम के दिए हर चैलेंज को पूरा किया और वह टास्क में आगे बढ़ गए। वहीं, आखिर में अब्दु को अपने इशारे पर नचाने के लिए अंकित गुप्ता आए थे। लेकिन उन्होंने खुद ही यह टास्क बीच में छोड़ दिया, जिसके बाद टीना, सौंदर्य और शालीन भनोट की आपसी सहमति से शिव ठाकरे को राजा बनाया गया। 

CAT Trailer: सलमान खान ने रणदीप हुड्डा को आगामी सीरीज 'कैट' के लिए दी बधाई, सोशल मीडिया पर साझा किया ट्रेलर

'बिग बॉस' के पुराने कई सीजन में इस तरह के टास्क हो चुके हैं, जिसमें किसी एक कंटेस्टेंट को घर के बाकी दूसरी कंटेस्टेंट की हर बात माननी होती थी। उस दौरान शो को मजेदार बनाने और टास्क को पूरा करने के लिए सभी सेलेब्स हर मुमकिन कोशिश करते थे। लेकिन इस बार ऐसा होता नहीं दिखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed