फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Kashmera shah get trolled on social media after she makes fun of Archana Gautam voice

Bigg Boss 16: कश्मीरा शाह ने उड़ाया अर्चना की आवाज का मजाक तो भड़के यूजर्स, बोले- तुमसे बेहतर

Wed, 19 Oct 2022 01:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 19 Oct 2022 01:08 PM IST
सार

कश्मीरा शाह के निशाने पर 'बिग बॉस 16' की लाफ्टर क्वीन अर्चना गौतम आ गई है। कश्मीरा शाह ने एक ट्वीट कर अर्चना गौतम को खूब खरी-खोटी सुनाई है। लेकिन बदले में अर्चना के फैंस ने भी कश्मीरा को सबक सिखाया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Kashmera shah get trolled on social media after she makes fun of Archana Gautam voice
अर्चना गौतम, कश्मीरा शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

एक्ट्रेस कश्मीरा शाह कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' के हर सीजन को फॉलो करती हैं। वह इस शो में आने वाले हर कंटेस्टेंट के खेल पर अपनी राय देने से पीछे नहीं रहतीं। इतना ही नहीं, वह बीते कुछ सीजन में 'बिग बॉस' के घर में आकर कंटेस्टेंट्स को आइना भी दिखा चुकी हैं। लेकिन अब कश्मीरा के निशाने पर 'बिग बॉस' की लाफ्टर क्वीन अर्चना गौतम आ गई है। कश्मीरा शाह ने एक ट्वीट कर अर्चना गौतम को खूब खरी-खोटी सुनाई है। लेकिन बदले में अर्चना के फैंस ने भी कश्मीरा को सबक सिखाया है।
 

दरअसल, कश्मीरा शाह ने अर्चना गौतम की आवाज को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। अभिनेत्री ने लिखा, 'आज के एपिसोड को देखकर मैं कसम खाती हूं कि भले ही अर्चना मुझे पसंद है, लेकिन  मुझे लगता है कि उसकी अल्ट्रासॉनिक आवाज सिर्फ जानवर ही सुन सकते हैं।' कश्मीरा के इस ट्वीट के बाद अर्चना के फैंस काफी ज्यादा भड़क गए। कई लोगों ने कश्मीरा की क्लास लगाई है। 

यह भी पढ़ें:- Faraaz: 'BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल' में हुआ फराज का वर्ल्ड प्रीमियर, ढाका में हुए आतंकी हमले पर आधारित है फिल्म


विज्ञापन
विज्ञापन

एक यूजर ने लिखा, 'खुद की आवाज सुनी कभी?' दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'वह तुमसे 10 टाइम ज्यादा बेहतर कंटेस्टेंट हैं।' एक ने तो ये भी लिखा, 'ड्रैगन की आवाज भी तुमसे बेहतर है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह बॉडी शेमिंग पर इतने लेक्चर देने वाले लोग अब क्या कर रहे हैं वॉयस शेमिंग...यह नेचुरल है नहीं बदला जा सकता...इतना दिमाग नहीं है क्या’। इसके अलावा, भी  कई लोगों ने ट्वीट कर कश्मीरा को फटकार लगाई है। 

यह भी पढ़ें:- KRK: 'सरकार आर्यन खान को मुआवजा दे', शाहरुख खान के बेटे के सपोर्ट में उतरे केआरके






विज्ञापन

आपको बता दें कि कश्मीरा 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। वह शो की हर छोटी-बड़ी बात पर अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। वहीं अगर बात करें अर्चना की तो दर्शक उन्हें शो में काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका के साथ उनकी दोस्ती को सराहा जा रहा है। उनके चाहने वालों को उम्मीद है कि वे शो में काफी आगे तक जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed