फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 gautam vig evicted in salman khan show soundarya sharma emotional

Bigg Boss 16: सलमान खान से शो से बेघर हुए गौतम विग, फूट-फूट कर रोईं सौंदर्य शर्मा

Sun, 20 Nov 2022 10:41 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 20 Nov 2022 10:41 PM IST
सार

इस हफ्ते गौतम विग 'बिग बॉस 16' से बाहर हो चुके हैं और सलमान खान ने गौतम के एविक्शन का एलान किया। गौतम विग के जाने के बाद सौंदर्य शर्मा सबसे ज्यादा रोईं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 gautam vig evicted in salman khan show soundarya sharma emotional
गौतम विग, सौंदर्या शर्मा - फोटो : Social media

विस्तार

टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' ने अपना आधा सीजन पूरा कर लिया है लेकिन इस बीच एक कंटेस्टेंट को शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया। इस हफ्ते गौतम विग 'बिग बॉस 16' से बाहर हो चुके हैं और सलमान खान ने गौतम के एविक्शन का एलान किया। हालांकि, हर बार की तरह सलमान खान ने इस बार भी काफी मजेदार अंदाज में एविक्शन के बारे में बताया, जिससे टीना दत्ता और शालीन भनोट की हार्टबीट बढ़ गई थी। 

विज्ञापन

सलमान खान का मजेदार अंदाज
दरअसल, इस हफ्ते गौतम विग, शालीन भनोट, टीना दत्ता और सौंदर्य शर्मा एलिमिनेशन में फंसे थे। इन चारों पर घर से बाहर जाने की तलवार लटक रही थी और जब एविक्शन का समय आया तो वीकएंड का वार में सलमान खान ने इन चारों कंटेस्टेंट्स का नाम लिया। सबसे पहले सलमान खान ने शालीन भनोट का नाम लिया और कहा कि शालीन शो से बाहर जाना चाहते थे लेकिन अब लोगों ने ही शालीन को कम वोट दिए हैं और अब वह घर से बाहर जा रहे हैं। लेकिन किसी कंटेस्टेंट ने सलमान खान की बातों पर भरोसा नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बॉस को करना पड़ा एलान
इसके बाद सलमान खान ने टीना दत्ता का नाम एविक्शन के लिए लिया और यह सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। टीना घर की मजबूत कंटेस्टेंट हैं। वहीं, समलान खान की बात सुनकर शालीन भनोट तो अपनी सीट से ही खड़े हो जाते हैं। वहीं, आखिर में सलमान खान गौतम विग का नाम लेते हैं और कहते हैं कि गौतम आप घर से बाहर आ जाए। मजेदार बात तो यह है कि सलमान खान की इस बात पर भी कोई कंटेस्टेंट भरोसा नहीं करता, जिस वजह से 'बिग बॉस' को गौतम के नाम का लेना पड़ा। 

विज्ञापन

फूट फूट कर रोईं सौंदर्य शर्मा
गौतम विग के एविक्शन पर सौंदर्य शर्मा सबसे ज्यादा रोईं। घर में आने के बाद दोनों के बीच काफी मजबूत बॉन्ड बन गया था और दोनों एक-दूसरे को डेट भी करने लगे। इसी वजह से जब गौतम का नाम एविक्शन के लिए आया तो सौंदर्य को सबसे ज्यादा दुख हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed