Bigg Boss 16: 'बिग बॉस' के विजेता को लेकर चैनल पर भेदभाव का आरोप, एक्स विनर की पत्नी ने कह दी यह बड़ी बात
रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' का आज फिनाले होने वाला है। इस बीच 'बिग बॉस 9' के विजेता रहे प्रिंस नरूला की पत्नी और शो की पूर्व प्रतिभागी युविका चौधरी ने चैनल पर भेदभाव का आरोप लगा दिया है।
विस्तार
रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' का आज फिनाले होने वाला है। कुछ ही घंटों में शो के विजेता का नाम पता चल जाएगा। देश भर की नजरें फिलहाल शो के फिनाले पर टिकी हैं। दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस बार का विजेता कौन होगा? इस बीच 'बिग बॉस 9' के विजेता रहे प्रिंस नरूला की पत्नी और शो की पूर्व प्रतिभागी युविका चौधरी ने चैनल पर भेदभाव का आरोप लगा दिया है। दरअसल, 'बिग बॉस 16' के विजेता बनने को लेकर प्रियंका चौधरी का नाम सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर लिया जा रहा है। प्रियंका चौधरी के विजेता बनने के कयास को लेकर ही युविका ने चैनल पर भेदभाव का आरोप लगा दिया है। युविका ने एमसी स्टैन और शिव ठाकरे का समर्थन किया है।
'बिग बॉस' की पूर्व प्रतिभागी रह चुकीं युविका चौधरी ने ट्वीट किया और प्रियंका चौहान चौधरी को कलर्स टीवी की चॉइस बताया है। युविका चौधरी ने लिखा, 'एमसी स्टैन और शिव ठाकरे जनता की चॉइस हैं। प्रियंका चैनल की चॉइस। देखते हैं कौन जीतता है।
MC n shiv janta choice priyanka channel choice lets c who will win 🏆 #bb16
— Yuvika Chaudhary (@yuvikachoudhary) February 9, 2023
Hardik Pandya: दोबारा शादी करेंगे नताशा-हार्दिक, वैलेंटाइन डे पर होगा शुभ विवाह
वहीं, 'बिग बॉस 16' के विजेता को लेकर 'बिग बॉस 14' के कंटेस्टेंट रहे विशाल कोटियन ने भी अपनी बात साझा की है। विशाल कोटियन ने पोस्ट साझा कर लिखा कि दिल कहता है शिव ठाकरे। दिमाग कहता है प्रियंका चौधरी। लॉजिक कहता है एमसी स्टैन। यह मेरा ओपिनियन है। आप क्या सोचते हैं?
Heart wants #ShivThakare
— Vishal Kotian (@Vishalkkotian) February 11, 2023
Mind thinks #PriyankaChaharChaudhary
Logic says #MCStan
Tats my OPNION
Wat do u think??#BiggBoss16 @ColorsTV
Bigg Boss 16: बंद हुई शो की वोटिंग, ये हैं 'बिग बॉस 16' के टॉप-3 कंटेस्टेंट्स, कौन बनेगा विनर?
आज 'बिग बॉस 16' का आखिरी दिन है। आज सभी फाइनलिस्ट सहित इस सीजन के कई कंटेस्टेंट अपनी लाइव परफॉर्मेंस देंगे। सोशल मीडिया पर फैंस के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' के फैंस ने विजेता को लेकर वोटिंग ट्रेंड शुरू किया था। अब वह वोटिंग बंद हो चुकी है। इस बीच टॉप तीन प्रतिभागियों का नाम सामने आया है। फैंस ने टॉप तीन कंटेंस्टेंट्स में प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन को चुना है। प्रियंका पहले नंबर पर हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर एमसी स्टैन और तीसरे नंबर पर शिव ठाकरे के विजेता बनने की चर्चा है।
Zeenat Aman: जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, पहली पोस्ट की फैंस कर रहे जमकर तारीफ