फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 contestant Soundarya Sharma on dating rumours with sajid khan said he is elder brother to me

Soundarya Sharma: साजिद खान के साथ अफेयर की खबरों पर भड़कीं सौंदर्या शर्मा, बोलीं- वो मेरे बड़े भाई जैसे हैं

Fri, 24 Feb 2023 12:29 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 24 Feb 2023 12:29 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर सौंदर्या और साजिद खान की एक तस्वीर सामने आने के बाद से ही अफेयर की चर्चाएं तेज हो गईं। अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर आपत्ति जताई है और साजिद को अपना बड़ा भाई बताया है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 contestant Soundarya Sharma on dating rumours with sajid khan said he is elder brother to me
साजिद खान, सौंदर्या शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 16 का हिस्सा रही सौंदर्या शर्मा पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो से बाहर आने के बाद जहां एक ओर बाकी कंटेस्टेंट अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं, तो सौंदर्या शर्मा की साजिद खान के साथ अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। वहीं, सोशल मीडिया पर सौंदर्या और साजिद खान की एक तस्वीर सामने आने के बाद से ही अफेयर की चर्चाएं तेज हो गईं। अब एक्ट्रेस ने डायरेक्टर के साथ नाम जोड़े जाने पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

Bigg Boss 16 contestant Soundarya Sharma on dating rumours with sajid khan said he is elder brother to me
सौंदर्या शर्मा - फोटो : social media

28 साल की सौंदर्या शर्मा बिग बॉस में गौतम विग के साथ अपने रिश्ते और ग्लैमरस लुक के चलते चर्चा में रही थीं। वहीं, 52 साल के साजिद खान मंडली के साथ नजर आते थे। हालांकि शो में साजिद और सौंदर्या का भी एक अच्छा बॉन्ड देखने को मिला था। वहीं, अब अफेयर की खबरें सामने आने के बाद सौंदर्या ने इस पर नाराजगी जताई। एक्ट्रेस ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर इनपर दुख जताया है।

Selfiee Twitter Review: अक्षय कुमार की 'सेल्फी' को फैंस ने बताया डिजास्टर, बोले- 'मेरे को पैसा वापस चाहिए'

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 16 contestant Soundarya Sharma on dating rumours with sajid khan said he is elder brother to me
सौंदर्या शर्मा - फोटो : social media

एक इंटरव्यू के दौरान सौंदर्या शर्मा ने अफेयर की खबरों को झूठा बताया और कहा कि इन खबरों से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं इन झूठी खबरों से बहुत निराश हूं। मेरा नाम साजिद खान के साथ जोड़ा जा रहा है। मैंने हमेशा उन्हें एक एक दोस्त, एक मेंटर और बड़े भाई के रूप में देखा है। यह देखकर बहुत दुख होता है कि आज के दौर में भी महिलाओं का नाम इस तरह लिंक करके खबरें बना दी जाती हैं। समय आ गया है कि समाज हमें इस छोटी सोच से देखना बंद कर दे कि हम किसे डेट कर रहे हैं। समाज को इस पर फोकस करने की जरूरत है कि हम क्या हासिल कर रहे हैं।'

Shehnaaz Gill: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रोमांस करेंगी शहनाज गिल! इस सिंगर की म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर

विज्ञापन

Bigg Boss 16 contestant Soundarya Sharma on dating rumours with sajid khan said he is elder brother to me
सौंदर्या शर्मा - फोटो : social media

वहीं, साजिद खान ने भी सौंदर्या शर्मा के साथ नाम जोड़े जाने पर रिएक्शन दिया और कहा कि इन खबरों से वह भी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि सौंदर्या उनकी छोटी बहन की तरह है और वह इस समय किसी को भी डेट नहीं कर रहे हैं। बता दें कि सौंदर्या शर्मा साजिद खान की फिल्म में नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि साजिद की फिल्म के गाने में दिखाई देंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने थैंक गॉड में कैमियो किया था।

Martin: 'वन मैन आर्मी' बन पाकिस्तान को धूल चटाते दिखे ध्रुव सरजा, 'मार्टिन' का टीजर देख याद आई 'केजीएफ'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed