Bigg Boss 15: राखी सावंत-रितेश ने कैमरे के सामने किया लिपलॉक, देखकर करण कुंद्रा ने कही ये बात
बिग बॉस 15 के घर में राखी सावंत अपने पति रितेश के साथ रोमांटिक होती नजर आईं। रितेश और राखी ने गार्डन एरिया में एक-दूसरे को किस किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राखी सावंत को फिल्मी दुनिया में कॉन्ट्रोवर्सी क्विन के नाम से जाना जाता है। वह जहां भी जाती हैं वहां किसी न किसी तरह लाइमलाइट बटोर ही लेती हैं। इन दिनों राखी सावंत बिग बॉस के सीजन 15 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। राखी के साथ उनके पति रितेश भी नजर आ रहे हैं, जो शादी के दो साल दुनिया के सामने आए हैं। इस शो में राखी सावंत और रितेश के बीच हंसी-मजाक से लेकर लड़ाई-झगड़ा तक सब कुछ देखने को मिलता है और इसी वजह से लोग भी उन पर प्रतिक्रिया देने से रुक नहीं पाते हैं। अब तक कई लोगों ने रितेश को राखी का नकली पति बताया है। वहीं, अब राखी और रितेश बिग बॉस के घर में रोमांटिक होते हुए नजर आए हैं।
दरअसल, राखी सावंत ने घर में सबके सामने रितेश को किस किया है। रितेश और राखी ने कैमरे के लिए सामने लिप लॉक किया। रितेश की ये रोमांटिक साइड देखकर राखी काफी हैरान नजर आईं। राखी अपने बिंदाज अंदाज के लिए जानी जाती हैं लेकिन जब रितेश ने उसे किस किया, तब वह पहली बार नेशनल टीवी पर शर्माते हुए नजर आईं। राखी का ये रूप देखकर घर में सभी लोग कुछ देर के लिए हैरान रह गए और फिर सबने दोनों के लिए खूब तालियां बजाईं।
हुआ ये कि बीते एपिसोड में बिग बॉस के घर में सुबह का गाना बजता है और जब कुछ सदस्य उठते नहीं हैं, तब राखी सबको झाड़ू से उठाने की कोशिश करती हैं। वह सबके बेड के पास जाकर झाड़ू से मारने की बात करती हैं। इसके बाद राखी गार्डन एरिया में आ जाती हैं। इस दौरान वहां पर घरवालों भी मौजूद होते हैं और रितेश भी वहीं पर बैठे होते हैं। इसी बीच सभी घरवाले चियर करते हैं, 'किस, किस किस’ और फिर रितेश अपनी वाइफ राखी को किस करते हैं।
इस दौरान राखी को शर्माते देखकर घरवाले हैरान रह जाते हैं। राखी के इस रूप को देखकर करण कुंद्रा कहते हैं कि ये शरमा रही है, पूरा हिंदुस्तान नहीं करा पाया इसको ब्लश। बता दें कि रितेश की पहली पत्नी स्निग्धा प्रिया मीडिया के सामने आई हैं और उन्होंने रितेश पर घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, स्निग्धा प्रिया ने कहा है कि अगर उसे बिग बॉस में बुलाया जाता है तो वह सबके सामने रितेश का असली चेहरा दिखा दिखाएंगी।