{"_id":"691168560e83184edf0eca8a","slug":"avneet-kaur-seek-blessings-of-trimbakeshwar-jyotirlinga-temple-photos-viral-on-social-media-2025-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'हर हर महादेव...', अवनीत कौर ने परिवार के साथ किए त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, महादेव का लिया आशीर्वाद","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'हर हर महादेव...', अवनीत कौर ने परिवार के साथ किए त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, महादेव का लिया आशीर्वाद
Mon, 10 Nov 2025 09:52 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 10 Nov 2025 09:52 AM IST
सार
Avneet Kaur At Trimbakeshwar Jyotirlinga Temple: अभिनेत्री अवनीत कौर ने हाल ही में अपने पूरे परिवार के साथ त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं
विज्ञापन
अवनीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम@avneetkaur_13
विस्तार
टीवा से बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस अवनीत कौर ने अपने माता-पिता के साथ नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर में दर्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इसके साथ ही हर हर महादेव के जयकारे के साथ एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
अवनीत का पोस्ट
अवनीत ने इंस्टाग्राम पर त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में एक तस्वीर में अवनीत त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हुए नजर आ रही हैं। अवनीत ने अपने माता-पिता के साथ भी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ अवनीत ने कैप्शन में लिखा, ''हर हर महादेव। आज अपने परिवार के साथ बहुत ही खूबसूरत दिन बिताया। हृदय कृतज्ञता से भर गया। हमेशा हमें आशीर्वाद देने के लिए भोलेनाथ का धन्यवाद।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों प्रसिद्ध है त्र्यंबकेश्वर मंदिर
त्र्यंबकेश्वर महाराष्ट्र के नासिक में स्थित है। नासिक अपने आप में एक बेहद खूबसूरत जगह है। यहीं पर गंगा गोदावरी के रूप में धरती पर अवतरित हुईं और फिर ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों अवतार भगवान त्र्यंबकेश्वर के रूप में अवतरित हुए। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है और भगवान शिव के भक्तों के लिए एक पवित्र स्थल है।

अवनीत कौर का करियर
अवनीत आखिरी बार फिल्म 'लव इन वियतनाम' में नजर आई थीं। यह फिल्म 1 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रोमांटिक उतार-चढ़ाव का सिलसिला दिखाया गया है। इस फिल्म में अवनीत के अलावा शांतनु माहेश्वरी और खा नगन ने मुख्य भूमिका निभाई है। इन तीनों के अलावा फिल्म में फरीदा जलाल, राज बब्बर और गुलशन ग्रोवर जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई है। 'लव इन वियतनाम' का निर्देशन राहत शाह काजमी ने किया है।