फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ankita says she didn't know about Sushant Rhea's relationship God bless her

अंकिता लोखंडे बोलीं: कौन है रिया? मैं उसे नहीं जानती, मुझे नहीं पता उसका और सुशांत का रिलेशनशिप था

Fri, 03 Sep 2021 02:31 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 03 Sep 2021 02:31 PM IST
सार

अंकिता ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि उसे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के संबंधों के बारे में पता नहीं था। अंकिता का कहना है कि वह रिया चक्रवर्ती को नहीं जानती हैं। उन्होंने कभी उससे बातचीत नहीं की है और न ही कभी मिली हैं।
 

विज्ञापन
Ankita says she didn't know about Sushant Rhea's relationship God bless her
अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब 15 महीने हो गये हैं और अभी तक किसी को नहीं पता कि उनकी मौत आखिरी कैसे हुई? सुशांत की मौत के इतने वक्त बाद अब उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का कहना है कि उसे सुशांत और रिया के रिलेशनशिप के बारे में पता नहीं था। अंकिता ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि उसे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के संबंधों के बारे में पता नहीं था। अंकिता का कहना है कि वह रिया चक्रवर्ती को नहीं जानती हैं। उन्होंने कभी उससे बातचीत नहीं की है और न ही कभी मिली हैं।

विज्ञापन


अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत छह साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। उसके बाद सुशांत ने रिया चक्रवर्ती को डेट किया था।  बता दें कि सुशांत 14 जून 2020 को अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे। उनकी मृत्यु के बाद अंकिता, सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रही थी। अब अंकिता ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है, 'मैं  रिया को नहीं जानती, तो मैं क्या कहूंगी? मुझे सुशांत और रिया के रिश्ते के बारे में भी पता नहीं था। मैंने वैसे भी उसके बारे में कभी बात नहीं की है। वह जहां भी हो भगवान उसे आशीर्वाद दें। मैंने किसी से कोई संबंध नहीं बिगाड़ा है, क्योंकि मेरा किसी से संबंध ही नहीं है। मेरा जिससे रिलेशन था, उसके लिए मैंने स्टैंड लिया।
विज्ञापन


बिग बॉस 15 का हिस्सा नहीं बन रहीं अंकिता
अंकिता लोखंडे ने कहा कि वह बिग बॉस 15 का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं। अपने को ट्रोल किये जाने के बारे में अंकिता ने कहा कि मेरे हाथ में कुछ नहीं है। लोगों को जब लगता है, मुझे देवी बना देते हैं, और जब मर्जी को उतार देते हैं। बीते चार साल से सुशांत मेरी जिंदगी में नहीं था। किसी और का गुस्सा मेरे ऊपर निकालने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी साफ किया है कि वो बिग बॉस 15 में रिया चक्रवर्ती के साथ हिस्सा नहीं ले रही हैं। अंकिता ने ऐसे कयासों को अफवाह बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed